7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Monsoon Update 2024: अगले 48 घंटे में छत्तीसगढ़ में होगी धुआंधार बारिश, एक्टिव है खतरनाक द्रोणिका, कई जिलों में अलर्ट जारी

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 48 घंटे में बारिश होने के संभावना है। वहीं कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बादल बरसने की आशंका है।

2 min read
Google source verification
Chhattisgarh Monsoon Update 2024: अगले 48 घंटे में छत्तीसगढ़ में होगी धुआंधार बारिश, एक्टिव है खतरनाक द्रोणिका, कई जिलों में अलर्ट जारी

Monsoon Update 2024: प्रदेश में बीते तीन साल में गर्मियों के दिन में कमी दर्ज की जा रही है। बार-बार बदलते मौसम के कारण अप्रैल और मई माह में 10 से 15 दिन ही पारा 40 डिग्री से ज्यादा रहा है। ऐसा 2020 के बाद से देखने को मिला है। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा का कहना है कि अप्रैल और मई में बीते कुछ वर्षों में दक्षिण पूर्व मध्यप्रदेश से कर्नाटक तक द्रोणिका हर बार बनती है।

Chhattisgarh Monsoon Update 2024: अगले 48 घंटे में होगी बारिश

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे में बारिश होने की संभावना है। कई जिलों में गरज-चमक के साथ बादल बरसने की आशंका है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में खतरनाक द्रोणिका का असर पड़ने की संभावना है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश होगी।

यह भी पढ़ें: CG Weather Update: 14 दिनों बाद छत्तीसगढ़ में मानसून की होगी धमाकेदार एंट्री, जमकर बरसेंगे बादल, पूर्वानुमान जारी

CG Monsoon Update 2024: अप्रैल और मई में नहीं चली लू

दूसरी ओर, समुद्र में हाई प्रेशर रहता है। इससे चक्रवात मैदानी इलाकों की ओर बढ़ता है। इससे नमीयुक्त हवा आती है। तापमान अधिक नहीं होता है। मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि इस बार 19 अप्रैल को रायपुर में 42.9 डिग्री और मई माह में 5 मई को 43 डिग्री पारा सबसे अधिक रहा। अहम बात यह है कि अभी एक दिन भी लू नहीं चली है।

अप्रैल-मई 2023 में भी पारा कुछ इस तरह था। उस समय भी दिन में तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से लेकर 41 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ था, लेकिन अप्रैल में सिर्फ 16 दिन और मई में 13 दिन पारा 40 के पार गया था। इस बार 2024 में अधिकतम तापमान अप्रैल में 15 दिन और मई माह में अभी तक 9 दिन ही 40 डिग्री से अधिक है।

CG Monsoon Update 2024: अभी ऐसा है मौसम

प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कभी तेज धूप तो कभी बादल और फिर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 20 मई तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है। अगले 48 घंटे तक प्रदेश में अधिकतम तापमान में फिलहाल कोई खास बदलाव होता नजर नहीं आ रहा है। तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। वहीं, 20 मई तक राज्य के कई जिलों में बादल रहने के साथ-साथ गरज-चमक और बारिश भी हो सकती है। राजधानी में भी शुक्रवार को मौसम का विभाग का बदला हुआ मिजाज देखने को मिल रहा है।