इस बार भीषण गर्मी में भी आंधी-बारिश वाला मौसम रहा। जबलपुर संम्भाग में 26 अप्रेल से आंधी-बारिश का दौर शुरू हो गया था, जो सात जून को भी जारी रहा। यानी, लगातार 43 दिन से जबलपुर सम्भाग के किसी न किसी जिले में बारिश हो रही रहा है, या आंधी चल रही है। मानसून अभी महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में एक ही जगह ठहरा है।