जबलपुर . दक्षिणी पश्चिमी मानसून शहर आ गया है। मौसम विभाग के रेकॉर्ड में मानसून की शहर में एंट्री हो गई है। लेकिन गर्मी और उमस से परेशान लोगों को अच्छी बारिश का इंतजार है। मंगलवार को दोपहर में कुछ देर के लिए धूप खिली सोमवार की रात को हुई बूंदाबांदी के बाद बादलों की आवाजाही और हल्की धूप से उमस बढ़ गई। पारे में भी उछाल आया।