17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मप्र में लेट हुआ मानसून, इतने दिन बाद हो सकती है बारिश

मप्र में लेट हुआ मानसून, इतने दिन बाद हो सकती है बारिश  

3 min read
Google source verification
monsoon arrival date 2019 in madhya pradesh

monsoon arrival date 2019 in madhya pradesh

जबलपुर . गर्मी के तल्ख तेवर से लोग बेहाल हैं। 25 मई की रात से दो जून तक नौतपा में धरती खूब तपी। इस सीजन एक दिन तापमान 120 वर्षों में सर्वाधिक दर्ज किया गया। नौतपा में इस बार बारिश नहीं हुई। नौतपा बीत जाने के बाद भी गर्मी से शहर उबल रहा है। तीन दिन से अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है। विशेषज्ञों के अनुसार मानसून की दस्तक तक गर्मी ऐसे ही कहर बरपाने वाली है। ऐसे सीजन में लोगों को सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

news facts-

- खूब तपा नौतपा, अभी मानसून की दस्तक तक उबलेगा शहर
- तीन दिन से 45 डिग्री से अधिक है तापमान
- 24 जून को शहर में हो सकती है मानसून की दस्तक

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस बार मानसून 6 दिन देर से आने वाला है। जबलपुर में 24 जून के आसपास मानसून की दस्तक हो सकती है। इस बार मप्र का मानसून सामान्य की अपेक्षा 94 से 110 प्रतिशत हो सकता है। मौसम शुष्क हो गया है। तेज धूप के साथ पश्चिमी हवा चल रही है। इस कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।

approximately 6 days late ,
monsoon
n coming date in june 2019, monsoon kab aayega,
mp me monsoon kab tak aayega
, monsoon mp me kis din aayega,
barish kab hogi 2019
, mausam kab tak kharab rahega" src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/06/04/rain_in_raipur__4669398-m.jpg">

तीन दिन से पारा 45 के पार
एक जून से शहर का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 45 डिग्री या सामान्य से साढ़े 4 डिग्री अधिक होने पर लू रेकॉर्ड किया जाता है। रात में कूलर, पंखे चलने के बावजूद भी गर्मी से नींद नहीं आ रही है। मंगलवार को दोपहर में भीषण गर्मी के कारण सडक़ों सन्नाटे जैसी स्थिति रही।

तेज धूप में 5 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पश्चिमी हवा चली। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक 45.4 एवं न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। सुबह की आद्र्रता 45 और शाम की आद्र्रता 24 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र तिवारी के अनुसार फिलहाल पारा स्थिर रहने का पूर्वानुमान है। कुछ क्षेत्रों में गरज चमक और तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है।

monsoon coming date in june 2019 , monsoon kab aayega, mp me monsoon kab tak aayega, monsoon mp me kis din aayega, barish kab hogi 2019, mausam kab tak kharab rahega" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/10/18/dsc_1926_4669398-m.jpg">

विशेषज्ञों की राय
जबलपुर शहर में पहले जब भी तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंचता था तो वाष्पोत्सर्जन से बादल छा जाते थे। लेकिन जलस्रोत सिमटने और हजारों पेड़ों की अंधाधुंध कटाई के कारण लोकल सिमट से बादल नहीं बन पा रहे हैं। सूरज की उष्मा पहाड़ी के पत्थरों में समाहित हो जाती है। रात में पत्थरों से ठंडा होने से पहले ही दिन की धूप हो रही है। जिस तरह तेज गर्मी पड़ रही है। उसी तरह मानसून में भी जलवायु का असंतुलन हो सकता है।

- प्रो. एचबी पालन, पर्यावरणविद्

नौतपा में तापमान
दिनांक- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
25 मई- 41.7- 30.2
26 मई- 43- 26.7
27 मई- 44.7- 27.2
28 मई- 44.4- 26.3
29 मई - 43.8- 30.5
30 मई- 44.4 29.6
31 मई- 46.8- 29.4
1 जून- 44.4 - 32.5
2 जून- 45.1 - 31.7