
UP weather forecast: पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर, तेज धूप करेगी परेशान
जबलपुर.
मानसून में 10 दिन के लिए ब्रेक आता दिख रहा है। सम्भाग सहित पूरे प्रदेश में तेज बारिश की सम्भावना नहीं है। इस दौरान स्थानीय बादलों के चलते जबलपुर सम्भाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसम की एक्टिविटी नहीं होने से बारिश के आसार नहीं हैं। शनिवार को दिन भर धूप छांव का दौर चला। मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान जिले में कहीं-कहीं हल्की वर्षा की सम्भावना व्यक्त की है।
कोई प्रणाली सक्रिय नहींमौसम विभाग के अनुसार फिलहाल जिले में कोई मानसून प्रणाली सक्रिय नहीं है। द्रोणिका भी सामान्य स्थिति से ऊपर की तरफ जाने लगी है। बंगाल की खाड़ी में भी अभी तीन-चार दिन तक किसी मौसम प्रणाली के सक्रिय होने के संकेत नहीं हैं।
शनिवार को धूप के चलते उमस बढ़ी। अधिकतम तापमान सामान्य से एक ज्यादा 31.7 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 22.8 डिग्री दर्ज किया गया। मानसून सीजन में अब तक 1110 मिमी यानी 43.7 इंच बारिश हो चुकी है। गत वर्ष के मानसून सीजन अब तक 40.1 इंच बारिश हो चुकी थी।
Published on:
27 Aug 2023 07:19 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
