7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP के लिए खुशखबरी, आज आ सकता है monsoon, होगी झमाझम बारिश

हवा की दिशा अनुकूल, द्रोणिका भी बनी  

2 min read
Google source verification
rain alert in gwalior and Cities monsoon news in hindi

CG Monsoon Update: अगले 24 घंटों में पूरे छत्तीसगढ़ में छा जाएगा मानसून, इन इलाकों में तेज बारिश की संभावना

जबलपुर। मप्र के लिए मौसम विभाग ने खुशखबरी दी है। आज प्रदेश के कुछ जिलों में मानसून की दस्तक हो सकती है। झमाझम बारिश से शहर भीगने के आसार हैं। दरअसल, ‘वे ऑफ बंगाल’ के रास्ते सक्रिय मानसून शहर की ओर बढ़ रहा है। हवा की दिशा उत्तर-पूर्व से बदलकर रविवार को पूर्वी हो गई है। हवा की दिशा को दक्षिण-पश्चिम मानसून के शहर तक पहुंचने के लिए अनुकूल माना जा रहा है। स्थितियां ऐसी ही रहीं, तो 36 घंटे के अंदर जिले में मानूसन दस्तक दे देगा।

बारिश के पूरे आसार, मौसम विभाग का अनुमान

रविवार को दिन में धूप के बाद शाम को अचानक ठंडी हवा चलने को भी जानकार मानसून के पास होने की आहट मान रहे हैं। दोपहर बाद चली ठंडी हवा से दिन में गर्मी और उमस से बेहाल लोगों को भी राहत मिली। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून के पूर्वी मप्र की ओर बढऩे के साथ ही हवा के ऊपरी भाग में दो जगह पर चक्रवाती हवा का घेरा और एक द्रोणिका भी बनी हुई है। इसके प्रभाव से कहीं-कहीं बौछारें पडऩे की सम्भावना है।

rain in Madhya Pradesh ,
monsoon in jabalpur
, monsoon come in madhya pradesh 2019" src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/06/22/r1_4748242-m.jpg">

उमरिया, डिंडोरी के रास्ते प्रवेश-
मौसम विभाग में वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ के कुछ हिस्से तथा उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में आगे बढ़ा है। अगले 36 घंटे में मानूसन के अरब सागर के मध्य भाग कोंकण मध्य महाराष्ट्र सहित मप्र में सक्रिय होने का अनुमान है। रविवार को प्रदेश के सीमावर्ती छग के क्षेत्र पेंड्रा तक मानूसन पहुंच गया है।


एक साथ तीन सिस्टम सक्रिय
1 उत्तरी छत्तीसगढ़ में हवा के ऊपरी भाग में 5.8 किमी की ऊंचाई तक चक्रवाती हवा का घेरा बना है। यह ऊंचाई के साथ दक्षिण दिशा की ओर झुका है।
2 पश्चिमी राजस्थान से उत्तर बंगाल की खाड़ी तक समुद्र की सतह पर द्रोणिका बनी हुई है। यह मप्र, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा से होकर गुजर रही है, जो 0.9 किमी की ऊंचाई पर है।
3 हवा के ऊपरी भाग में चक्रवाती हवा का घेरा बना है। यह समुद्र तटीय कर्नाटक और उसके आसपास 3.1 एवं 7.6 किमी की ऊंचाई पर बना है। दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर झुका है।