
#monsoon
जबलपुर। पिछले पांच दिनों से बादलों ने शहरवासियों को ललचाकर रखा हुआ है। आते हैं,छाते हैं, लेकिन बरसते नहीं है। इससे दिन रात उमस हो रही है, जो लोगों को परेशान कर रही थी। शनिवार सुबह भी मौसम ऐसा ही था, किंतु दोपहर तक खंड वर्षा के बाद आखिरकार झमाझम बारिश हो गई। जिससे तापमान में गिरावट के साथ ठंडी हवाओं ने उमस से लोगों को राहत दी है। मौसम विभाग की मानें तो अगले पांच दिनों तक शहर व आसपास के जिलों में जोरदार बारिश होने की संभावना है।
जिले में 13 इंच पर अटका वर्षा का आंकड़ा
सावन के महीने में मानसून लगातार तीन दिन से मौसम विभाग के अनुमानों को गलत साबित कर रहा है। जबलपुर में भारी वर्षा की चेतावनी जारी हो रही है। लेकिन, तीन दिन से शहर में एक मिमी भी वर्षा दर्ज नहीं हुई। अब तक इस सीजन में कुल वर्षा का आंकड़ा करीब 13 इंच (344.2 मिमी) पर ही थमा है। शुक्रवार को भी पूरे दिन बादलों का जमावड़ा रहा, लेकिन ये बरसे नहीं। मौसम विभाग के अनुसार वर्षा की कई प्रणालियां सक्रिय हो रही हैं। शनिवार को फिर जिले में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
बादल छाए रहेंगे
मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में दक्षिणी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना है। हरियाणा के अलावा दक्षिणी गुजरात में भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात है। पाकिस्तान के मध्य में एक पश्चिमी विक्षोभ बना है। मानसून द्रोणिका बीकानेर, अजमेर, ग्वालियर, सीधी, छत्तीसगढ़ से होते हुए अरुणाचय प्रदेश तक बनी हुई है। इन मौसम प्रणालियां की सक्रियता से अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी से नमी मिल रही है। इस वजह से जबलपुर सहित सम्भाग के अधिकतर जिलों में बादल छाए रहेंगे। साथ ही रुक-रुककर बौछारें पड़ सकती हैं। जबलपुर जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा की सम्भावना है।
17 से जोर पकड़ेगा मानसून
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शनिवार को भी जबलपुर सम्भाग के अधिकतर जिलों में वर्षा हो सकती है। 16 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बनने जा रहा है। उसके प्रभाव से 17 जुलाई से पूरे प्रदेश में मानसून की गतिविधयों में तेजी आने लगेगी। शुक्रवार को भी उमस ने गर्मी का अहसास कराया। अधिकतम तापमान 32.3 और न्यूनतम 25.2 डिग्री दर्ज हुआ। जुलाई में पहली बार दिन व रात के तापमान सामान्य दर्ज किए गए।
Updated on:
15 Jul 2023 02:44 pm
Published on:
15 Jul 2023 02:40 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
