सोमवार सुबह से खिली धूप
रविवार को पूरे दिन बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। वहीं सोमवार सुबह से ही धूप खिली हुई है। जिससे उसम और गर्मी बढ़ गई है। लोग परेशान हो रहे हैं। उमस का आलम यह है कि घरों में बिना पंखे कूलर के लोग नहीं रह पा रहे हैं। हालांकि आसमान बादलों का जमावड़ा भी हो रहा है, किंतु बारिश को लेकर संशय बरकरार है।