13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये है एशिया की सबसे खूबसूरत पत्नी, सुंदरता देख हर कोई हैरान- वीडियो

ये है एशिया की सबसे खूबसूरत पत्नी, सुंदरता देख हर कोई हैरान- वीडियो  

3 min read
Google source verification
most beautiful wife

most beautiful wife

लाली कोष्टा@जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर योग्य और योग्यताओं का भंडार है। यहां हर एक में कोई न कोई टैलेंट छिपा है। जिसे जब मौका मिलता है, वह चूकता नहीं है और दुनिया को अपने हुनर से अवगत करा देता है। एक ऐसी ही साधारण परिवार में जन्मीं और सामान्य परिवार की बहू बनीं निहारिका चौकसे ने दुनिया को अपनी खूबसूरती से दीवाना बना दिया। उन्होंने महज दो साल की मेहनत से मिसेस एशिया यूनिवर्स 2019 का खिताब जीत लिया। ये उनके समर्पण का ही परिणाम है कि वे पहले ही प्रयास से सफलता की सीढिय़ां चढऩे लगी हैं। वे आम गृहणी हैं, लेकिन सादगी और संस्कृति से उन्होंने संस्कारधानी जबलपुर का न केवल नाम पूरे देश में रोशन किया, बल्कि उन महिलाओं व युवतियों के लिए भी प्रेरणा बन गई हैं, जो कहती हैं कि हम अब कुछ नहीं कर सकतीं।

ऐसे हुई शुरुआत
निहारिका चौकसे गोंदिया की रहने वाली हैं। शादी साल 2018 में अमखेरा निवासी रवि चौकसे के साथ हुई है। मॉडलिंग का शौक शादी के पहले से ही था, आत्मविश्वास की कमी के चलते पूरा नहीं कर पाई। शादी के बाद जब पति को बताया तो उन्होंने सपोर्ट किया, वजन घटाने कहा फिर आगे बढऩे के लिए रोजाना प्रेरित करते रहे। जिसके परिणाम स्वरूप जबलपुर में आयोजित मिसेज जबलपुर 2018 में भाग लिया। इसमें मिसेज ब्यूटी विथ ब्रेन टाइटल जीता।

फरवरी 2019 में जबलपुर में आयोजित मिसेस कौर एंड सिंह में भाग लिया। जिसमें फस्र्ट रनरअप का खिताब जीता। फेसबुक पर जब मिसेज इंडिया कॉम्पीटिशन का एड देखा। इसमें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया।
दिल्ली जाने में असमर्थ होने पर मिसेज इंडिया यूनिवर्स प्रा. लि. कंपनी के सीईओ नरेश मदान ने ऑनलाइन वीडियो ऑडिशन लिया। दो स्टेट महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश से इकलौता नाम शामिल किया गया।

25-26 मई को दिल्ली में आयोजन
मिसेज इंडिया कॉम्पीटिशन में लगभग 1000 से अधिक महिलाओं ने भागीदारी की। जिसमें 100 महिलाएं फाइनल के लिए सिलेक्ट किए गए। अंत में फाइनल लिस्ट में 30 महिलाएं हीं बचीं। 26 मई को पाम ग्रीन एंड रिसोर्ट में फाइनल हुआ। इसमें जज बिग बॉस फेम अर्शी खान, भाभी जी घर पर हैं फेम सोमा टंडन व अन्य कलाकार शामिल थे।

खूबसूरती के साथ ब्रेन से जीता खिताब
जजों ने 30 महिलाओं से अलग अलग सवाल पूछे जिसमें निहारिका चौकसे द्वारा हर सवाल का सही जवाब दिया गया। जजों ने संस्कृति से लेकर भारतीय परिधानों व गृहणियों के जीवन पर जो जवाब दिए, वे जजों के साथ वहां मौजूद लोगों को पसंद आए। इसके अलावा बोलचाल के आधार पर वे सबसे बड़ी दावेदार हुईं। अंत में उन्हें एम्बेसडर टाइटल मिसेस एशिया यूनिवर्स 2019 का खिताब दिया गया। इस खिताब का श्रेय निहारिका अपने पति रवि चौकसे को देती हैं।