
देश में यहां निकलती है सबसे अच्छी राम बारात, देखें लाइव वीडियो
जबलपुर। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की बारात जब नगर की गलियों से निकली तो चारों ओर जयश्री राम के जयकारे गूंजाएमान हो गए। हर तरफ माता जानकी के विवाह प्रसंद के गीत गूंजा रहे थे। जगह जगह बारात का स्वागत पूजन करने लोग आरती पूजा थाल लेकर खड़े थे। प्रसाद वितरण करने स्टॉल लगाए गए। हर किसी की जुबान पर बस जय श्री राम का जयकारा था। समूची संस्कारधानी मानों जनकपुरी बन गई हो। जहां राजा राम जी अपनी बारात लेकर आए हैं। राजा जनक की दुलारी को ब्याहने।
news facts-
रामलीला का आयोजन: सजीव झांकियों में की पुष्पवर्षा
भगवान श्रीराम की बारात में थिरके भक्त
गोविंदगंज रामलीला की श्रीराम बारात में सोमवार को भक्तिमय मधुर धुन पर श्रद्धालु झूम रहे थे। अध्यक्ष अनिल तिवारी ने बताया कि समिति के व्यास और नगर पंडित सभा के शीर्षस्थ वासुदेव शास्त्री ने भगवान का तिलक वंदन कर बारात का श्रीगणेश किया। रामलीला समिति गढ़ा में सोमवार को ऋषि विश्वामित्र के आगमन के बाद सुबाहू वध की लीला में श्रद्धालु रोमांचित हो गए। प्रभु चरणों के स्पर्श पत्थर स्वरूप की अहिल्या का उद्धार हुआ। पुष्प वाटिका का मनमोहक मंचन हुआ। समिति के संयोजक अशोक मनोध्याय ने जानकारी दी। अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पटेल, मंत्री राजेश नेमा, रमाशंकर कटारे, केदार शर्मा, शिवराज सिंह झारिया मौजूद थे। धनुष यज्ञ रामलीला समिति में सोमवार को फुलवारी लीला और नगर प्रवेश का मंचन हुआ। समिति के सीताराम कुरचानिया, रजनीकांत अवस्थी, शारदा प्रसाद तिवारी, अरुण तिवारी, आशीष पाठक, धनंजय वाजपेयी ने आरती की। गिरिजाशंकर रामलीला समिति घमापुर में ऋषि विश्वामित्र के आगमन का मंचन हुआ।
Updated on:
09 Oct 2018 02:09 pm
Published on:
09 Oct 2018 01:56 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
