28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज कर लें इस मंत्र का जाप, दूर हो जाएगा अकाल मृत्यु का भय- आज का राशिफल

आज कर लें इस मंत्र का जाप, दूर हो जाएगा अकाल मृत्यु का भय- आज का राशिफल
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 15 Aug 2018, 8:29 AM IST

patrika

most powerful mantra of nag panchami today hindi horoscopes

जबलपुर। आज नागपंचमी और आजादी का पर्व है। समस्त जातकों के लिए शुभ अवसर है कि वे अपने समस्त मन विकारों को छोडकऱ देशहित में कार्य करने का संकल्प लें। वहीं नागपूजा कर अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति पा सकते हैं। ज्योतिषाचार्य पं. जनार्दन शुक्ला के अनुसार नागपंचमी पर महामृत्युंजय मंत्र का जाप और वैदिक विधि से नाग पूजा करने से समस्त दोषों से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। यथासंभव दान करना भी श्रेयष्कर रहेगा।

़़़ृशुभ विक्रम संवत् : 2075, संवत्सर का नाम : विरोधकृत, शाके संवत् : 1940,हिजरी संवत् : 1439, मु.मास: जिल्हेज-3, अयन : दक्षिणायण, ऋतु : वर्षा, मास : श्रावण, पक्ष : शुक्ल, तिथि - प्रात: 7.15 तक रिक्ता तिथि चतुर्थी उपरंात पूर्णिमा तिथि रहेगी । चतुर्थी तिथि मे सभी मागलिक कार्य निषेध माने जाते है, । इस तिथि के प्रधान देवता भगवान श्री गणेश है । आज के दिन भगवान श्री गणेश की आराधना , दूर्वा्िरभषेक , पुष्पाभिषेक करना धन धान्य , सुख समृध्दि हेतु अति उत्तम तथा परम कल्याणकारी रहेगा । योग- ृरात्रि 12.22 तक साध्य उपरंात शुभ योग रहेगा । दोनो नैसर्गिक याोग शाुभ तथा वुखद है ।


विशिष्ट योग- रिक्ता तिथि को छोडकऱ पूर्णा तिथि मे शुभ योग के आधार पर सामान्य मागलिक कार्य संपादित किये जा सकते है । करण- सूर्यादय काल से ंविष्टि उपरंात बालव उपरांत गर करण का प्रवेश होगा तदनंतर वणिज करण रहेेगा । नक्षत्र
रात्रि 9,13 तक क्षिप्र लघुसंज्ञक नक्षत्र हस्त उपरंात चित्रा नक्षत्र रहेगा । हस्त नक्षत्र मे सामान्यत: यात्रा, विद्या, गृहारंभ , प्रतिष्ठा , उपनयन, कारीगरी , आभ्ूाषण निर्माण एवं मित्रमिलन जैसे कार्य संपादित किये जा सकते है । कार्य संपादन के पूर्व ग्रहगोचर एवं समय शुध्दि , कालगणना का विचार करना उत्तम रहेगा । शुभ मुहूर्त - आज के दिन नामकरण,अन्नप्राशन, विपणि व्यापार, भूमि क्रय विक्रय, नववस्त्र धारण तथा अनाज भ्ंाड़ारण हेतु समय शुभ श्रेष्ठ तथा अनुकूल रहेगा ।


श्रेष्ठ चौघडि़ए - आज सूर्योदय प्रात: 6.00 से 9.00 तक लाभ,अमृत दोपहर 4.30.00 से 6.00.00 तक लाभ रात्रि 7.30 .00 से 10.30 .00 तक शुभ ,अमृत चौघडिय़ा श्रेष्ठ रहेगी । व्रतोत्सव- आज स्वतंत्रता दिवस , श्री नागपंचमी , नागनामानंदकरी, नागपूजन , पृथ्वी पूजन का व्रतोत्सव रहेगा । चन्द्रमा: कन्या राशि मे दिवस रात्रि पर्यंत तक संचरण करेगा । चंद्रमा का वास उत्तर दिशा मे रहेगा ।
ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के कर्क राशि मे गुरू तुला राशि मे तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर ििस्थत हेै । दिशाशूल: आज का दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहता है इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा संभव टालना हितकर है । चंद्रमा का वास दक्षिण दिशा मे है सन्मुख एवं दाहिना चंद्रमा शुभ माना जाता है । राहुकाल: दोपहर दोपहर 12.00.00 से 1.30 00 तक (शुभ कार्य के लिए वर्जित)

आज जन्म लेने वाले बच्चे - आज :आज जन्मे बालको का नामाक्षर पू,ष, ण,अक्षर से आरंभ कर सकते है। हस्त नक्षत्र मे जन्मे बालको की राशि मिथुन तथा राशि स्वामी श्री गणेश जी है इस राशि मे जन्मे जातक सामान्यत: स्वस्थ, सुंदर, आकर्षक , निपुण , बुद्धिमान, चतुर, निपुण तथा विनम्र स्वभाव के होते है । माता पिता ,परिवार , समाज के प्रति सदैव सेवा का भाव रहेगा । शिक्षा , कानून अथवा चिकित्सा मे उन्निति के योग बनेगे ।

आज का राशिफल

मेष- जीवनसाथी के सहयोग से काम पूरे होंगे। आज व्यापार में लाभ के योग हैं। आपकी दिनचर्या में बदलाव आएगा। मिलनसार व्यवहार से समाज में प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे।

वृषभ- आज पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। पारिवारिक समस्या के हल में दोस्तों से मदद मिलेगी। जीवनशैली पर हो रहे खर्चों में कमी जरूरी है।

मिथुन -आज नए अनुबंध हो सकते हैं, जो संतान की उन्नति में सहायक होंगे। मानसिक प्रसन्नता होगी। भौतिक सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी।

कर्क- आपकी तरक्की से अपनों को परेशानी होगी। खानपान संयमित रखें। व्यावसायिक श्रेष्ठता बढ़ेगी। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। रुका धन मिलने के योग हैं।

सिंह- नौकरी में चल रही परेशानी समाप्त होगी। राजनीतिक मामलों में कटु अनुभव मिल सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में तरक्की संभव है। व्यवहार कुशलता का लाभ मिलेगा।

कन्या- समय की उपयोगिता को समझें। संतान के करियर में आ रही अड़चनें दूर होंगी। जोखिम लेने से बचें। आर्थिक निवेश शुभ रहेगा। संतान सुख संभव है।

तुला- किसी की सुनी सुनाई बातों पर विश्वास कर के अपने निजी संबंधों को कमजोर न करें। अपनी बुद्धि विवेक से काम करें। माता-पिता की सेवा से विमुख न हो।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए बेहद खास होगा। दूसरों को अपमानित करने से बचें। धन कोष में वृद्धि होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा।

धनु- अपनों का दिल जीतना बड़ा मुश्किल है। मेहनत करें और दूसरों के भरोसे काम न करें। नया कारोबार शुरू करने का मन बनेगा।

मकर- मानसिक शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर बदलाव हो सकता है। व्यापारिक उन्नति मिलेगी। विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात मन प्रसन्न करेगी। संतान का सुख मिलेगा।

कुम्भ- व्यापार संबंधित योजना लाभप्रद सिद्ध होगी। अपनी छवि सुधारने में लगे रहेंगे। आवास निवास संबंधित समस्या का समाधान होगा।

मीन- दूसरों की उन्नति से ईष्र्या होगी। आपकी सोच को बदलें। नौकरी में आशानुकूल स्थिति बनेगी। व्यर्थ की शान-शौकत से दूर रहें। शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता होगी।