जबलपुर

जबलपुर: तीन साल की मासूम रोती रही, मां झूल गई फंदे पर

घमापुर थाना क्षेत्र का मामलाबेटी को बिलखता छोड़ फंदे पर लटकी मां, मौत

less than 1 minute read
Dec 04, 2021
ujjain mother suicide case

जबलपुर। तीन साल की बेटी को बिलखता छोड़ एक नवविवाहिता ने शुक्रवार को फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। जीसीएफ में कार्यरत महिला का पति घर पहुंचकर पत्नी को आवाज लगाई, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। इस बीच बेटी ने पापा कहकर पुकारा। जीसीएफ कर्मी ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खोला। वह अंदर गया तो पत्नी फंदे पर लटकी थी। बेटी जमीन पर बिलख रही थी। सूचना पर घमापुर पुलिस मौके पर पहुंची। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घमापुर पुलिस ने बताया कि जीसीएफ में कार्यरत सोबरन शर्मा का विवाह वर्ष 2017 में प्रीति शर्मा से हुआ था। उनकी तीन साल की एक बेटी है। वे घमापुर थाना क्षेत्र के परेल लाइन स्थित क्वार्टर क्रमांक 361/8 में रहते थे। सोबरन शुक्रवार को ड्यूटी से शाम सवा पांच बजे घर पहुंचे। कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन प्रीति ने कोई जवाब नहीं दिया। सोबरन ने अपने परिजन और प्रीति के मायके वालों को भी घटना की जानकारी दी।

कमरा अंदर से बंद
कमरा अंदर से बंद था। उनकी तीन वर्षीय बेटी बिलख रही थी। पिता की आवाज सुनकर उसने पापा कहकर पुकारा तो सोबरन घबरा गए। उन्होंने पड़ोसियों को बुलाया। वे दरवाजा खोलकर अंदर गए और बेटी को उठाकर कलेजे से लगा लिया। अगले ही पल जब उनकी नजर फंदे पर लटकी पत्नी पर पड़ी। उन्होंने पत्नी को फंदे से उतारा, तब तक काफी देर हो चुकी थी। पुलिस के अनुसार महिला ने किस कारण से आत्महत्या की है, इसका खुलासा नहीं हो सका है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में लिया गया। हर पहलू पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा हो सकेगा।

Published on:
04 Dec 2021 01:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर