1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

4 माह में होगा मोटर दुर्घटना दावा का निपटारा

48 घंटे के अंदर बीमा कंपनी तक पहुंचानी होगी दुुर्घटना की जानकारी

2 min read
Google source verification
Motor Accident Claim Settlement In 4 Months

Motor Accident Claim Settlement In 4 Months

जबलपुर. राज्य में वाहन दुर्घटना दावा का निराकरण अब 90 से 120 दिनों के अंदर हो जाएगा। मप्र हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के ताजा दिशानिर्देशोंं को लागू करने के लिए निचली अदालतों को आदेश जारी किए हैं। इसके तहत मोटर दुर्घटना की जांच करने वाले अधिकारियों व बीमा कंपनी के लिए भी समय सीमा तय की गई है। छह नवम्बर 2011 को जयप्रकाश विरुद्ध नेशनल इंश्योरेंस कंपनी के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने यह दिशानिर्देश जारी किए हैं। कोर्ट ने कहा है कि सभी पक्षों की ओर से सहमति जताई गई। एक फरवरी 2015 को संशोधित मोटर एक्सीडेंट क्लेम्स ट्रिब्यूनल प्रक्रिया के तहत ये दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

दुर्घटना के 48 घंटे के अंदर जांच अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण व सम्बंधित बीमा कंपनी को दुर्घटना की जानकारी देगा।
दुर्घटना के तीस दिन के अंदर जांच अधिकारी संशोधित मोटर दुर्घटना दावा प्रक्रिया के तहत विस्तृत दुर्घटना रिपोर्ट (डीएआर) बनाकर अधिकरण के समक्ष पेश करेगा।

बीमा कंपनी डीएआर मिलने के दस दिन के अंदर दावे के सत्यापन के लिए अधिकृत अधिकारी नियुक्त करेगी।
बीमा कंपनी का अधिकृत अधिकारी डीएआर मिलने के बीस दिन के अंदर इसका सत्यापन कर दुर्घटना दावा अधिकरण को रिपोर्ट भेजेगी।
सम्बंंधित अस्पताल दुर्घटना के पंद्रह दिन के अंदर एमएलसी या मृत्यु के मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट जांच अधिकार को उपलब्ध कराएगा।
सम्बंधित आरटीओ दुर्घटना के पंद्रह दिन के अंदर आरोपी वाहन का रजिस्ट्रेशन, वाहन चालक का ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस व परमिट की जांच कर रिपोर्ट अधिकरण को देगा। डीएआर के आधार पर आदेश जारी करने के पूर्व अधिकरण डीएआर में वर्णित बयानों की सत्यता परख लें। जरूरी हो तो साक्ष्य अधिनियम के तहत गवाहों के बयान फिर से रिकॉर्ड किए जाएं।
मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अपने आदेश पालन के लिए समयसीमा तय कर सकेगी।

__________________________

एसटीएफ ने पकड़ा इनामी आरोपित

जबलपुर. हनुमानताल थाने के फरार बदमाश को एसटीएफ की टीम ने रविवार को दबोच लिया। उसे हनुमानताल पुलिस के हवाले कर दिया। एसटीएफ के निरीक्षक हरिआेम दीक्षित ने बताया कि हनुमानताल में वर्ष २०१५ में स्लाटर हाउस के पास रहने वाले रसीद कुरैशी, नासिर कुरैशी वाजिद कुरैशी ने हत्या के प्रयास व फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था। तब से तीनों फरार थे। एसपी ने आरोपितों पर पांच-पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया। रविवार को पता चला कि रसीद कुरैशी इलाके में घूम रहा है। एएसआई विशाल सिंह, आरक्षक मनीष तिवारी, निर्मल सिंह और छत्रपाल की टीम ने उसे दबोच लिया।

Story Loader