17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BJP का चुनाव सर्वे : इस मंत्री के साथ ही ये दबंग विधायक फेल, टिकट मिलने में होगी मुश्किल

एमपी में विधानसभा चुनाव से पूर्व पार्टी के सर्वे ने दिग्गज नेताओं की उड़ाई नींद

2 min read
Google source verification
bjp mp

MP Assembly Election 2018 Latest Survey

जबलपुर। प्रदेश में चौथी बार सत्ता हासिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। अगले वर्ष प्रस्तावित विस चुनाव के लिए संगठन ने मौजूदा विधायकों की जमीन अभी से टटोल रही है। इसी कवायद में पार्टी द्वारा कराए गए एक आंतरिक सर्वे ने कई भाजपा दिग्गजों की नींद उड़ा दी है। सर्वे में इन दिग्गजों का क्षेत्र में जनता के बीच प्रदर्शन फीका मिला है। इससे इन दिग्गजों के वर्ष 2018 के विस चुनाव में टिकट पर संकट के बादल मंडरा रहे है।
प्रदेश में 30 विधायक
प्रदेश सरकार ने मौजूदा विधायकों के प्रदर्शन और क्षेत्र में स्थिति के आंकलन के लिए एक गुपचुप सर्वे कराया है। सूत्रों के अनुसार सर्वे के लिए 100 नंबर निर्धारित थे। इसमें 25 नंबर से भी कम अंक लाने वाले संकट में है। सूत्रों के अनुसार इस सर्वे में प्रदेश के 30 विधायकों को 25 से भी कम नंबर मिले है। इसमें मंत्री से लेकर पार्टी के दबंग विधायक शामिल है।
आधी सीटें खतरें में
जबलपुर जिले में 8 विधानसभा सीटों में 6 पर भाजपा काबिज है। जबकि 2 सीटों पर कांग्रेस के विधायक है। पार्टी के सर्वे में भाजपा की मौजूदा 6 सीटों पर भाजपा विधायकों की स्थिति कमजोर आंकी गई है। सर्वे रिपोटज़् के मुताबिक शहर के एक व ग्रामीण के एक विधायक को 25 से कम नंबर मिले हैं। एक अन्य भाजपा विधायक भी बाउंड्री लाइन पर है। वहीं शहर के बाकी 4 विधायकों को 25 से 31 नंबर तक मिले हैं।
टिकट बचाने 6 माह का समय
पार्टी के सर्वे में जिन सीटों पर विधायकों की स्थिति कमजोर मिली है, उन सीटों पर स्थिति सुधारने की कवायद शुरू कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार ऐसी सीटों पर फिर से टिकट पाने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा विधायकों को 6 माह का समय दिया गया है। इन सभी विधायकों से वन-टू-वन चर्चा कर मुख्यमंत्री ने हिदायत दी है कि अगर संगठन व जनता के बीच उनके रवैये में सुधार नहीं होता है, तो उनके टिकट काट दिए जाएंगे।
अधूरे कामों को पूरा कराएं
पार्टी सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने विधायकों को हिदायत दी है कि वे अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करें और कार्यकर्ताओं व जनता को समय दें। साथ ही क्षेत्र के भाजपा नेताओं से मतभेद दूर करें। विरोधी दल के नेता के जनाधार के कारणों का पता लगाएं। अपने पक्ष को मजबूत बनाने में जुट जाएं एवं चुनावों को प्रभावित करने वाले क्षेत्र के अधूरे कामों को पूरा कराएं।
सर्वे में प्राप्त अंक
विधायक इंदू तिवारी, पनागर - 31
विधायक अशोक रोहाणी, केंट - 30
विधायक नंदिनी मरावी, सिहोरा - 29
विधायक शरद जैन, उत्तर-मध्य - 26
विधायक अंचल सोनकर, पूर्व - 23
विधायक प्रतिभा सिंह, बरगी - 19
ये कार्य प्रदेश संगठन स्तर का है
भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर के अनुसार पार्टी द्वारा विधायकों के संबंध में क्या सर्वे कराया गया है और किसके द्वारा सर्वे कराया गया है इसकी जानकारी नहीं है। यह कार्य प्रदेश संगठन स्तर पर तय होता है। इस संबंध में कोई दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं।
सर्वे की जानकारी नहीं है
भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष शिव पटेल के अनुसार आगामी विस चुनाव को लेकर विधायकों के संबंध में क्या सर्वे कराया गया है इसकी जानकारी नहीं है। मुख्यमंत्री और विधायकों के बीच किन मुद््दों को लेकर चर्चा हुई इसकी भी कोई जानकारी नहीं है।