24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चौथी लिस्ट के बाद BJP में बगावत, महिला नेता ने सूची देखते ही दे डाला इस्तीफा

MP Assembly Election 2023: जिले में भाजपा के भीतर विद्रोह थम नहीं रहा है। अब महापौर चुनाव में कटनी नगरनिगम से भाजपा प्रत्याशी रहीं ज्योति विनय दीक्षित ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। यह फैसला कटनी विधानसभा से मौजूदा विधायक को फिर से प्रत्याशी बनाए जाने के चंद घंटों बाद लिया। ज्योति भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री थीं। उन्होंने पत्रकार वार्ता कर कई कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी छोडऩे का ऐलान किया।

less than 1 minute read
Google source verification
6.jpg

mp election 2023

उन्होंने कहा कि महापौर चुनाव में भाजपा के वोट निर्दलीय प्रत्याशी को गए थे। पार्टी के लोगों ने सहयोग नहीं किया था, उसके बाद भी पार्टी ने पुन: उनको टिकट दे दिया, जिसका हम विरोध करते है। पार्टी में नैतिकता दिखाई नहीं दे रही है। उनके निर्दलीय चुनाव लडऩे का फैसला जनता करेगी। कांग्रेस में जाने से उन्होंने इनकार कर दिया। महापौर चुनाव में उन्हें निर्दलीय प्रत्याशी रहीं प्रीती सूरी से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन ने कहा कि उन्हें ज्योति के इस्तीफे की जानकारी नहीं है।

मिले थे 40 हजार वोट

महापौर चुनाव में ज्योति को 40 हजार से अधिक वोट मिले थे। उन्हें भाजपा की ही बागी सूरी के हाथों हार का सामना करना पड़ा। तब भी भाजपा में भितरघात का मामला उन्होंने उठाया था। पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का लोकसभा क्षेत्र होने के बाद भी किसी पर कार्रवाई नहीं की गई थी। हालांकि ज्योति को प्रत्याशी बनाए जाने से भाजपा में भारी नाराजगी हुई थी और कई बड़े नेता चुनाव प्रचार में नहीं निकले थे। अब ज्योति उसी को लेकर निशाना साध रही हैं।