1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकसभा चुनाव से पहले मप्र कांग्रेस में घमासान, कांग्रेस विधायक के निर्वाचन को कांग्रेस नेता ने दी चुनौती, नोटिस जारी!

लोकसभा चुनाव से पहले मप्र कांग्रेस में घमासान, कांग्रेस विधायक के निर्वाचन को कांग्रेस नेता ने दी चुनौती, नोटिस जारी!

2 min read
Google source verification
mp congress big news, petition against congress MLA

mp congress big news, petition against congress MLA

जबलपुर। लोकसभा चुनाव की तारीखें दिन समय सब कुछ जारी हो चुका है। बस पार्टी प्रत्याशियों की सूची आना बाकी है। वहीं विधानसभा चुनावों की खुन्नस निकलना भी शुरू हो गई है। हारे हुए या किन्हीं कारणों से चुनाव नहीं लड़ पाए नेता अब मौका देखकर चौंका मारने की फिराक में बैठे हैं। ठीक ऐसा ही कांग्रेस पार्टी के साथ हो रहा है। देशभर में उसके नेता या तो पार्टी छोड़ रहे हैं या फिर दूसरे दलों का हाथ थाम रहे हैं। वहीं मप्र में भी इसका आगाज हो गया है। बुधवार को हाईकोर्ट ने एक चुनाव याचिका पर सुनवाई करते हुए निर्वाचन अधिकारियों को नोटिस जारी किए हैं। ये याचिका कांग्रेस के निर्वाचित विधायक के निर्वाचन को चुनौती देते हुए कांग्रेस के एक नेता ने ही लगाई है। जिसके बाद प्रदेश कांग्रेस में घमासान मच गया है। पार्टी नेताओं को अभी कुछ भी नहीं सूझ रहा है।

यह है मामला-

कांग्रेस नेता जितेन्द्र अवस्थी ने कांग्रेस के बरगी विधायक संजय के खिलाफ याचिका दायर की है। जिसमें अवस्थी ने कोर्ट को बताया है कि वे नामांकन की अंतिम तारीख को अपना फार्म जमा करने गए थे। वे तय समय से पूर्व ही रिटर्निंग अधिकारी के कक्ष में प्रवेश कर गए थे। जब उनका नंबर आया तो रिटर्निंग अधिकारी राहुल सिंह ने उनका फार्म ये कहते हुए लेने से इंकार कर दिया कि समय निकल गया है।
जितेन्द्र अवस्थी ने कोर्ट को बताया कि वे रिटर्निंग अधिकारी के कमरे में पहले से ही मौजूद थे, हालांकि टेबिल तक पहुंचने में तय समय निकल गया। इतना बताने पर भी उन्होंने फार्म जमा नहीं किया। इसी को लेकर यह याचिका दायर करते हुए निर्वाचन शून्य घोषित कर दोबारा चुनाव कराने की बात कही है। मप्र हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जितेन्द्र अवस्थी ने बतौर सबूत मौके के सीसीटीवी फुटेज भी निकलवाए हैं।

Story Loader