जबलपुर

MP Election 2023 : जन एजेंडा : व्यापारियों की मांग, व्यवस्थित मिले बाजार तो बढ़े व्यापार

लार्डगंज व्यापारी संघ से संवाद, व्यापारियों ने वन वे और जाम को बताया नुकसानदायक...

2 min read
Nov 02, 2023

शहर के प्रमुख बाजार लार्डगंज, फुहारा में कारोबार बूस्टअप के लिए व्यापारियों की मांग है कि यहां व्यवस्थित बाजार बने। बाजार में आगवामन सुगम हो। सडक़ पर लगने वाले पंरपरागर त्यौहारी बाजार को कहीं और स्थानांतरित किया जाए। जिससे सडक़ें चौड़ी रहें। हर दस मिनट में जाम लगने की समस्या से निजात मिले। पत्रिका जनसंवाद में लार्डगंज व्यापारी संघ, थोक वस्त्र व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने यह बात कही।

व्यापारियों ने कहा कि यह जबलपुर संभाग का सबसे पुराना बाजार है। यहां जबलपुर से ही नहीं बल्कि आसपास के 10 जिलों से लोग खरीदारी करने आते हैं। यहां थोक और फुटकर दोनों बाजार हैं। अभी हालत यह है कि बाजार में भीड़ तो नजर आती है लेकिन दुकानों में ग्राहकी कम है। इसके पीछे कारण यह है कि यहां सडक़ों पर त्योहारी बाजार लग जाता है। जो बीचों-बीच लगता है। इस स्थिति में 60 से 80 फिट चौडी सडक़ मात्र 30 फिट ही चलने लायक बचती है।

जाम के कारण ग्राहक आने कम हो गए

व्यापारी संघ के अध्यक्ष अखिल मिश्रा का कहना है कि फोर व्हीलर की पार्किंग लार्डगंज थाना परिसर और श्रीनाथ की तलैया में की जा सकती है। सडक़ से बाजार हट जाए तो दोपहिया वाहन दुकानों के समाने ही पार्क हो सकती हैं।

- त्योहारी बाजार गोलाबाजार शिफ्ट हो

थोक वस्त्र व्यापारी संघ के अध्यक्ष नवनीत जैन का कहना है कि मुख्य मार्ग पर त्यौहारी बाजार लगने के कारण जाम लगता है। इसको गोलबाजार या किसी अन्यत्र स्थान में स्थानांतरित कर दिया जाए तो यहां बाजार व्यवस्थित हो जाएगा।

स्वीपिंग मशीन चलाई जाए

व्यापारी महेश नामदेव के अनुसार मुख्य बाजार में डस्ट की भी बड़ी समस्या है। रात में यहां नियमित रूप से स्वीपिंग मशीन चलाई जाए। जिससे व्यवस्थित सफाई हो। अभी दुकानों में डस्ट की बड़ी समस्या है।

प्रशासन और प्रतिनिधि करें सहयोग

बर्तन व्यापारी महेश शर्मा का कहना है बाजार की समस्या के निवारण के लिए प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधि तक सहयोग नहीं कर रहे हैं। यहां मौजूद महेन्द्र कुमार जैन, पीयूष गोलू गुप्ता, जगदीश साहू,के के मिश्रा, अनुराग कोरी अन्य व्यापारियों ने भी अपनी बात रखी।

ये भी पढ़ें : MP Election 2023 : यहां युवा वोटर्स सबसे ज्यादा, तय करेंगे प्रत्याशियों की तकदीर
ये भी पढ़ें :mp election 2023 : युवा मतदाता बोले- सस्ती शिक्षा, नौकरी और स्टार्टअप देने वाली बने सरकार

Updated on:
02 Nov 2023 01:23 pm
Published on:
02 Nov 2023 01:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर