
मध्यप्रदेश चुनाव 2023
उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान पर न तो कांग्रेस ने और न ही महागठबंधन ने कुछ बोला। इससे इनकी मानसिकता उजागर होती है। यहां पहले भी कांग्रेस नेता महिलाओं को माल बोलते रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने देश और प्रदेश को छला। वोट के लिए वह गरीब को गरीब रखना चाहती है। आव्हान किया कि ऐसे लोगों को सबक सिखाओ। कांग्रेस समाज को जाति में छिन्न-भिन्न करने का पाप कर रही है। कई बार धर्म को आहत करने का प्रयास किया। अब वोट के लिए मंदिर-मंदिर चक्कर लगा रहे हैं।
गरीब का भला कर रहे
केंद्रीय मंत्री ईरानी ने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा सरकार गरीबों की भलाई के काम में लगी हुई है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लाड़ली बहना योजना शुरू की है। कांग्रेस ने किसानों की जमीन लूटी और भाजपा 25 हजार गरीबों को पट्टे बांटे। मुफ्त राशन भर ही नहीं मिल रहा, इलाज भी हो रहा है। ईरानी ने इससे पहले कटनी जिले के बरही में जनसभा को संबोधित किया। जबलपुर में उन्होंने केंट प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो के बाद जनसभा की और कहा कि कांग्रेस के झांसे में मत आना।
कांग्रेस के झांसे में मत आना
ईरानी ने जबलपुर में रोड शो के बाद जनसभा की और कहा कि कांग्रेस के झांसे में मत आना, अमेठी जहां परिवार का 40 साल राज रहा, एक ऑफिस, मेडिकल कॉलेज नहीं बना। ऐसे ही हालात पूरे देश के बना रखे थे।
Published on:
09 Nov 2023 09:08 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
