13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मप्र में महानगरों की तर्ज पर बनेगा डबल डेकर शास्त्री फ्लाईओवर

मप्र में महानगरों की तर्ज पर बनेगा डबल डेकर शास्त्री फ्लाईओवर

2 min read
Google source verification
flyover.jpg

Double decker Shastri flyover

प्रभाकर मिश्रा@जबलपुर। शहर के एक हिस्से को दूसरे से जोडऩे वाले बूढ़े हो चुके शास्त्री ब्रिज का स्वरूप अब संवरने वाला है। इस रेलवे ओवरब्रिज पर डबल डेकर फ्लाईओवर बनेगा। मौजूदा रेलवे ओवरब्रिज को यथावत रखते हुए अत्याधुनिक तकनीक से फ्लाईओवर के किनारे पोर्टल फ्रे म पाइल पर पूरा स्ट्रक्चर खड़ा किया जाएगा। 146 करोड़ की लागत से फ्लाईओवर का निर्माण होने पर ब्लूम चौक और छोटी लाइन चौराहा में लगने वाले जाम से मुक्ति मिल जाएगी। ‘पत्रिका’ लगातार शास्त्री फ्लाईओवर के निर्माण की मांग का मुद्दा उठा रहा था।

डीपीआर तैयार कर तकनीकी स्वीकृति के लिए शासन को भेजा

पोर्टल फे्रम पर बनेगा फ्लाईओवर
फ्लाईओवर अत्याधुनिक तकनीक से पोर्टल फ्रे म में बनेगा। मौजूदा शास्त्री ब्रिज के किनारे दोनों ओर पीयर का निर्माण कर उस पर बीम बनाई जाएगी। बीम पर ब्लॉक अपलोड किए जाएंगे। पैंतीस पोर्टल फ्रेम पाइल खड़े किए जाएंगे। इसके साथ ही पाइल फाउंडेशन के पैंतीस पियर का भी निर्माण किया जाएगा।

शास्त्रीब्रिज पर डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण किया जाना है, डीपीआर तैयार कर तकनीकी स्वीकृति के लिए प्रदेश शासन को भेज दी गई है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। फ्लाईओवर का निर्माण पोर्टल फ्रेम पर किया जाएगा।
- नरेंद्र शर्मा, कार्यपालन यंत्री, पीडब्लूडी, ब्रिज डिवीजन

यातायात का जबर्दस्त दबाव
मदनमहल, गढ़ा, गोरखपुर, ग्वारीघाट क्षेत्र को मुख्य शहर को जोडऩे वाले शास्त्री ब्रिज पर यातायात का जर्बदस्त दबाव रहता है। इसके कारण सुबह से रात तक कई बार यहां जाम भी लगता है। मार्ग में यातायात को सुगम बनाने के लिए लंबे समय से फ्लाईओवर निर्माण की मांग उठ रही थी। अब पीडब्लूडी विभाग के ब्रिज डिवीजन ने फ्लाईओवर निर्माण के लिए डीपीआर बनाकर तकनीकी स्वीकृति के लिए प्रशासन को भेज दी है। रेलवे ओवरब्रिज से फ्लाईओवर का निर्माण महानद्दा से लेकर तीन पत्ती चौराहा से 15 मीटर पहले तक होना है। इस फ्लाईओवर के निर्माण के लिए राशि पूर्व में ही प्रदेश शासन के बजट में स्वीकृत की जा चुकी है।

विधायक भनोत ने उठाया था मुद्दा
शास्त्रीब्रिज के स्थान पर फ्लाईओवर के निर्माण का मुद्दा विधायक तरुण भनोत ने विधानसभा में उठाया था। उन्होंने सवाल पूछा था कि क्या रेलवे ओवरब्रिज (शास्त्री ब्रिज) के पुर्ननिर्माण के लिए लिए बजट में प्रावधान किया गया है। अब तक इस दिशा में क्या कार्रवाई की गई है। इस पर पीडब्लूडी मंत्री गोपाल भार्गव ने जवाब दिया था कि सर्वेक्षण कार्य पूर्ण कर प्राक्कलन तैयार किया गया है।