
,
जबलपुर। अर्थव्यवस्था में उद्योगों के योगदान को लेकर वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण प्रारंभ हो गया है। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अंतर्गत जबलपुर क्षेत्रीय कार्यालय ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें रोजगार की स्थिति, मजदूरी और क्षेत्र विशेष की वृद्धि का पता लगाया जा रहा है। जबलपुर के अलावा रीवा और सागर की औद्योगिक इकाइयों में सर्वेक्षण हो रहा है।
वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण प्रारंभ, रोजगार, मजदूरी और क्षेत्र विशेष का कितना विकास
तीन संभागीय मुख्यालयों पर वर्ष 2020-21 के लिए हो रहे वार्षिक सर्वेक्षण में एएसआई रिटर्न के लिए क्षेत्रीय कार्यालय मध्यप्रदेश (पूर्व) जबलपुर ने संबंधित इकाइयों को सूचना नोटिस भेजे गए हैं। इसमें 30 दिनों के भीतर सारी जानकारी मांगी गई है। इस सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय आय और देश की अर्थव्यवस्था में इनका योगदान पता लगाना है। यह सर्वेक्षण पूरे देश में चलता है। जबलपुर क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत 16 जिले आते हैं, इनकी इकाइयों में सर्वेक्षण किया जा रहा है।
सर्वेक्षण का मुख्य क्षेत्र मैन्युफैक्चङ्क्षरग और मैन्युफैक्चङ्क्षरग सर्विस हैं। इसमें जबलपुर की 150 इकाइयों को शामिल किया गया है। रीवा की 135 और सागर की 80 इकाइयों में सर्वेक्षण का काम हो रहा है। इन इकाइयों की सूची डीएसआई इंदौर उपलब्ध कराता है। फिर उसकी आधार पर सर्वेक्षण होता है। 31 मई तक यह इकाइयां स्वयं ही क्षेत्रीय कार्यालय से मांगी गई जानकारी रिटर्न में जमा करेंगे। अंतिम तिथि निकलने पर विभागीय रिटर्न जमा हो सकेगी। यानि विभाग के अधिकारी अपने कार्यालय के माध्यम से इसे भर सकेंगे। फिर अंतिम प्रक्रिया में सारे आंकड़े सरकार को भेजे जाएंगे।
कई प्रकार की जुटाते हैं जानकारी
इस सर्वेक्षण के माध्यम से क्षेत्र विशेष की वृद्धि दर क्या है, रोजगार की स्थिति कैसी है, यह घटा या बढ़ा है। कर्मचारियों की प्रतिदिन की औसत मजदूरी कितनी है। प्रादेशिक स्तर पर विकास में उस उद्योग का कितना योगदान होता है। इसी प्रकार इकाई की बैलेंस सीट, लाभ और हानि आदि की जानकारी जुटाई जाती है। जबलपुर क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत लगभग 365 इकाइयों का चयन किया गया है। इन इकाइयों के संचालकों को एएसआई रिटर्न के माध्यम से सभी तथ्य देने पड़ते हैं।
देश की जीडीपी में मैन्युफैक्चरिंग और मैन्युफैक्चरिंग सर्विस क्षेत्र के योगदान के लिए वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण किया जा रहा है। जबलपुर क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत करीब 365 इकाइयां सर्वेक्षण का हिस्सा होंगी।
- केशरी सिंह मरकाम, सहायक निदेशक, राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यान्वयन मंत्रालय, क्षेत्रीय कार्यालय
यह है स्थिति
- क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत आते हैं 16 जिले।
- सर्वेक्षण के लिए 365 इकाइयों का हुआ चयन।
- जबलपुर की 150 इकाइयों में हो रहा सर्वेक्षण।
- रीवा 135 और सागर की 80 इकाइयां शामिल।
- 31 मई तक जमा करना है एएसआई रिटर्न।
Published on:
15 May 2022 12:31 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
