5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कंगना के दफ्तर पर तोड़फोड़ से गर्माई सियासत, कांग्रेस ने महिला सम्मान पर पूछा सवाल तो करणी सेना ने किया प्रदर्शन

कंगना के दफ्तर पर कार्रवाई ने MP की सियासत गर्माई।

2 min read
Google source verification
news

कंगना के दफ्तर पर तोड़फोड़ से गर्माई सियासत, कांग्रेस ने महिला सम्मान पर पूछा सवाल तो करणी सेना ने किया प्रदर्शन

जबलपुर/ फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) पिछले कुछ दिनों से देश की सबसे बड़ी चर्चा का विषय बनी हुई हैं। वजह है, कंगना रानौत और महाराष्ट्र सरकार के बीच चल रहा सियासी आरोप-प्रत्यारोप का दौर। वहीं, बुधवार को मुंबई स्थित कंगना के दफ्तर के बाहरी हिस्से में बीएमसी द्वारा की गई तोड़फोड़ के देशभर के साथ साथ मध्य प्रदेश में भी सियासत गर्मा गई है। मध्य प्रदेश के जबलपुर में जहां करणी सेना ने प्रदर्शन किया, साथ ही शिवसेना नेता संजय राउत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। वहीं, जबलपुर कांग्रेस ने भी कंगना को लेकर भाजपा से सवाल किये हैं।

पढ़ें ये खास खबर- दल बदलने वाले सिंधिया समर्थक विधायकों की अब हो रही फजीहत, बीजेपी ने कांग्रेस पर लगाया आरोप


कांग्रेस का हमला

कंगना पर हो रही सियासत में जबलपुर कांग्रेस नेता और पूर्व सामाजिक न्याय मंत्री और विधायक लखन घनघोरिया (Lakhan Ghanghoria) ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, कंगना रनौत का समर्थन करने वाले सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी पर टिप्पणी करते वक़्त नारी सम्मान का ध्यान क्यों नहीं रखते। सोनिया और प्रियंका गांधी पर बीजेपी नेताओं द्वारा कई बार अपमानित करने वाली टिप्पणियां की जाती हैं, तब उनको नारी सम्मान का ख्याल नहीं आता। बता दें कि, पिछले कुछ दिनों से कंगना रनौत और शिवसेना नेता संजय राउत के बीच जुबानी जंग चल रही है। जानकारों की मानें तो, बीएमसी द्वारा की गई ये कार्रवाई उसी से जोड़कर देखी जा रही है।

पढ़ें ये खास खबर- उपचुनाव में जीत का आशीर्वाद लेने गए थे पूर्व विधायक, जनता के विरोध पर उलटे पाव लौटे, वीडियो वायरल


विरोध में उतरी करणी सेना

वहीं, कंगना के दफ्तर पर बीएमसी द्वारा की गई कार्रवाई के बाद जबलपुर में ही करणी सेना के लोगों ने शिवसेना के खिलाफ प्रदर्शन किया। करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने जबलपुर में शिवसेना नेता संजय राउत के मुर्दाबाद के नारे लगाए। साथ ही, उनका पुतला दहन करने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस ने पुतला छीन लिया और उसे जलने से बचा लिया। कंगना रनोत के समर्थन में करणी सेना सड़कों पर उतरी। शिवसेना के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने कहा कि, कंगना रनोत का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि, संजय राउत जबतक माफ़ी नही मांगते करणी सेना का विरोध जारी रहेगा।