1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP: माफिया पर कहर बनकर टूटी सरकार, लाखों के महल कर दिए धराशायी- देखें वीडियो

mp माफिया पर कहर बनकर टूटी सरकार, लाखों के महल कर दिए धराशायी- देखें वीडियो

less than 1 minute read
Google source verification
mafia.png

shivraj government hard action

जबलपुर। ड्रग माफिया की अवैध दुकान जमीनदोज तहसील चौक के पास राजेश सोनकर नाम के ड्रग माफिया के द्वारा चार दुकानों का निर्माण किया गया था। इनकी कीमत लगभग 50 लाख रुपए है। नगर निगम से किसी प्रकार का नक्शा सैंक्शन नहीं था। पहले नगर निगम के द्वारा नोटिस दिया गया लेकिन उसके द्वारा अपना कब्जा नहीं हटाया गया। आज तहसीलदार रांझी स्वाति सूर्या के द्वारा माफिया विरोधी अभियान के तहत इन दुकानों को जमींदोज करवाया गया। दुकानों के अलावा पीछे तरफ एक झोपड़ी का निर्माण भी किया गया था जिसे जेसीबी की सहायता से तोड़ दिया गया। तहसीलदार तहसीलदार स्वाति सूर्या ने बताया कि राजेश सोनकर के खिलाफ 30 अपराध पंजीबद्ध है। मूल रूप से यह ड्रग माफिया का काम करता है। इन दुकानों के अलावा कुछ अन्य जगहों पर भी अवैध कब्जा है जिनका पता प्रशासन की टीम लगा रही है। यदि और भी गड़बड़ी पाई जाती है तो वहां भी कार्रवाई की जाएगी।

थाना बेलबाग अंतर्गत ब्यौहारबाग वन विभाग आफिस के बाजू में रहने वाले राजेश सोनकर पिता श्यामलाल सोनकर उम्र 40 वर्ष के द्वारा तहसील चौक के पास मेन रोड के किनारे शासकीय भूमि लगभग 1000 वर्ग फुट जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ रुपये है। अवैध कब्जा कर नगर निगम कि बिना अनुमति के 4 दुकाने लगभग 50 लाख रुपये की लागत से अवैध रूप से निर्मित की गई थी। जिन्हें आज पुलिस एवं प्रशासन तथा नगर निगम की मौजूदगी में जमीदोज किया गया है। उल्लेखनीय है कि राजेश सोनकर निवासी ब्यौहारबाग थाना बेलबाग के विरूद्ध थाना बेलबाग में 30 अपराध आवकारी एवं सट्टा आदि के पंजीबद्ध हैं।

Story Loader