जबलपुर

rainfall in mp : चैत्र में घिर आई घनघोर बदरिया…शहर में हो सकती है बारिश- देखें वीडियो

चैत्र में घिर आई घनघोर बदरिया...शहर में हो सकती है बारिश- देखें वीडियो

less than 1 minute read
Mar 18, 2023
mp weather forecast

jabalpur/ शहर में शुक्रवार को मौसम सुहाना रहा। दिन और रात में तापमान सामान्य रहा। बादल छाए रहे और बूंदाबांदी से सुबह की शुरुआत हुई। दिन बढऩे के साथ बादलों के बीच धूप छांव की स्थिति बनी। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिमी भारत व राजस्थान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से मार्च के महीने में एक फिर मौसम का मिजाज बिगड़ गया है।

मौसम: पश्चिमी विक्षोभ के असर से आया बदलाव

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवात के कारण हवा में नमी आने से जबलपुर सहित पूर्वी मध्यप्रदेश में सुबह से बादल मंडराते रहे। धूप भी निकली पर बादलों के कारण असर कम रहा। उमस भरी गर्मी महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से दो दिन में जबलपुर सहित संभाग के जिलों में गरज-चमक व बूंदाबांदी के साथ तेज हवा चल सकती है।

मार्च में पहली बार पारा सामान्य
मार्च के महीने में शुक्रवार को पहली बार अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य रहा। अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी 24 घण्टों में तापमान में हल्की
बढ़त की संभावना जताई गई है।

तेज हवा चलेगी
मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय के अनुसार उत्तर पश्चिमी भारत व दक्षिण पश्चिमी राजस्थान के ऊपर चक्रवात बना हुआ है। इसका असर अरब सागर तक है। मप्र, झारखंड से लेकर प बंगाल तक पूर्व पश्चिम ट्रफ का विस्तार है। हवाओं में असतता भी बनी हुई है।जबलपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले दो दिनों तक बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने जबलपुर सहित संभाग के जिलों में बिजली गिरने, गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया है। खुशनुमा मौसम 18 मार्च तक बने रहने की संभावना है।

Published on:
18 Mar 2023 10:50 am
Also Read
View All

अगली खबर