
MP Weather
MP Weather : तेज गर्मी के बीच आंधी, बादल और बूंदाबांदी की एंट्री हो गई। नए सिस्टम सक्रिय होने से गुरुवार को जबलपुर सहित सम्भाग के कई जिलों में बादल छाए। कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। शाम को तेज रफ्तार व धूल भरी आंधी चली। फिर भी तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश का क्रम शुक्रवार को भी जारी रह सकता है।
मप्र में मौसम की कई प्रणालियां सक्रिय, आज बारिश के आसार
गुरुवार को दिन के अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट हुई। फिर भी अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3 डिग्री अधिक था। रात के न्यूनतम तापमान में दो डिग्री से अधिक बढ़त दर्ज हुई। यह 22.2 से बढ़कर 24.4 डिग्री पहुंच गया। यह भी सामान्य से तीन डिग्री अधिक था।
मप्र में मौसम की कई प्रणालियां सक्रिय, आज बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में सक्रिय है। पश्चिमी राजस्थान और उसके आसपास हवा के ऊपरी हिस्से में चक्रवात बन रहा है.। उत्तर-पश्चिमी मध्यप्रदेश के ऊपर एक चक्रवात बना है। पश्चिमी राजस्थान से लेकर मध्यप्रदेश से होते हुए उत्तर-पश्चिमी विदर्भ तक एक द्रोणिका (ट्रफ लाइन) बनी हुई है। एक और द्रोणिका दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ और झारखंड से होकर पश्चिम बंगाल तक बनी हुई है। इन मौसम प्रणालियों के असर से मौसम में बदलाव हो रहा है। इसके कारण जबलपुर सहित सम्भाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 11 अप्रेल को जबलपुर में बारिश की चेतावनी जारी की है।
Updated on:
11 Apr 2025 11:14 am
Published on:
11 Apr 2025 11:09 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
मौसम समाचार
