29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जबलपुर कांग्रेस महापौर को तीन विधानसभाओं में मिली जीत, दो में रहे पीछे

नगर निगम जबलपुर महापौर चुनाव परिणाम , भाजपा ने केंट विधानसभा में बढ़ाई बढ़त

3 min read
Google source verification
city council election

city council election

जबलपुर

महापौर निर्वाचित हुए कांग्रेस के जगत बहादुर सिंह अन्नू के लिए पूर्व विधानसभा सबसे ज्यादा लाभकारी रही। यहां उन्हें सबसे ज्यादा 33 हजार 560 से अधिक मतों की लीड मिली। इस हिसाब से भाजपा की बात करें तो प्रत्याशी डॉ जितेंद्र जामदार को केंट क्षेत्र से सबसे अधिक 5 हजार 843 मतों की बढ़त मिली थी।
जबलपुर .
भाजपा और कांग्रेस दोनों ही प्रत्याशियों के लिए अलग-अलग विधानसभाएं वोटिंग के लिहाज से फायदे और घाटे का सौदा रहीं। हालांकि कांग्रेस उम्मीदवार जगत बहादुर को चुनाव में जीत मिली है। लेकिन विधानसभा के हिसाब से मिले मतों का आकलन करें तो अन्नू ने नगर निगम सीमा क्षेत्र की छह विधानसभाओं में चार में लगातार लीड बनाए रखी। उन्हें हर राउंड में ज्यादा मत मिले। लेकिन दो विधानसभा में भाजपा आगे थी। भाजपा महापौर उम्मीदवार केंट और पनागर दो विधानसभा से आगे रहे। केंट के शहर में कुल 11 व पनागर में शहर के 8 वार्ड आते हैं।

महापौर पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को 2 लाख 93 हजार 192 मत मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी को 2 लाख 48 हजार 853 मत मिले हैं। कांग्रेस ने 44 हजार से ज्यादा मतों से विजय हासिल की। दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ता और नेताओं की साख दांव पर थी कि वे अपनी-अपनी विधानसभा और वार्ड से अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को कितने वोट दिलवा पाते हैं। इसका आकलन पार्टी का संगठन करता है।

पश्चिम में रही मामूली बढ़त

इस विधानसभा के अंतर्गत नगर निगम के लगभग 18 वार्ड हैं। इन सभी वार्डों में भाजपा महापौर प्रत्याशी के खाते में 65 हजार 400 मत आए तो कांग्रेस को 66 हजार 595 मत मिले। कांग्रेस को एक हजार 95 मतों की लीड मिली। यह कांग्रेस विधायक तरुण भनोत की विधानसभा है।
पूर्व विधानसभा
यहां कांग्रेस के विधायक लखन घनघोरिया हैं। यह क्षेत्र कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद हुआ। करीब 20 वार्ड वाली इस विधानसभा में भाजपा को महज 50 हजार 653 मत प्राप्त हुए तो कांग्रेस ने 84 हजार 213 मत हासिल किए। दोनों के बीच मतों का अंतर 33 हजार 560 है। पूर्व विधानसभा के अंतगर्त ही भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर रहते हैं।

उत्तर विधानसभा

इस विधानसभा के अंतर्गत करीब 21 वार्ड हैं। यहां भाजपा महापौर प्रत्याशी को 60 हजार 847 मतदाताओं ने अपना मत दिया। कांग्रेस प्रत्याशी को भी 73 हजार 346 मत देकर उनकी जीत में अहम भूमिका निभाई। यहां कांग्रेस को 12 हजार 500 मतों की लीड मिली थी।
केंट विधानसभा
11 वार्ड वाली केंट विधानसभा में भाजपा पार्षदों के साथ ही महापौर उम्मीदवार को भी अच्छे खासे मत मिले। यहां भाजपा को 42 हजार 261 मत हासिल हुए। वहीं कांग्रेस 36 हजार 418 मत ही प्राप्त कर पाई। विधानसभा के वार्डों में भाजपा को 5 हजार 843 मतों की लीड मिली।

पनागर विधानसभा

आठ वार्ड इस विधानसभा के अंतर्गत आते हैं। यहां अभी भाजपा विधायक हैं। इस लिहाज से केंट की तरह यहां भी महापौर प्रत्याशी को ज्यादा मत मिले। भाजपा को 29 हजार 946 मत मिले तो कांग्रेस प्रत्याशी ने 25 हजार 466 मत हासिल किए। यहां भाजपा की लीड 4 हजार 480 मतों की रही।
बरगी विधानसभा
बरगी विधानसभा में नगर निगम का हिस्सा नाममात्र का है। यहां का एक वार्ड है जो कि नगर निगम सीमा में आता है। कांग्रेस विधायक वाली इस विधानसभा में भाजपा महापौर प्रत्याशी को जहां 3 हजार 192 मत प्राप्त हुए तो कांग्रेस उम्मीदवार ने 3 हजार 470 मत प्राप्त किए। कांग्रेस की लीड 278 वोट की थी।

महापौर प्रत्याशी को मिले मत
विधानसभा--भाजपा--कांग्रेस--लीड
पश्चिम 65400 66595 1195

पूर्व 50653 84213 33560
उत्तर 60847 73346 12499

केंट 42261 36418 5843
पनागर 29946 25466 4480

बरगी 3192 3470 278
खुद के वार्ड में क्या स्थिति
कांग्रेस
प्रत्याशी- जगत बहादुर सिंह

वार्ड-- नरसिंह वार्ड
प्राप्त मत- 3953

विरोधी को- 2230
............................

भाजपा
प्रत्याशी- डॉ जितेंद्र जामदार

वार्ड-- सुभद्रा कुमारी चौहान
प्राप्त मत-2777

विरोधी को-3122

Story Loader