
file photo
जबलपुर। माढ़ोताल की कृष्णा कॉलोनी में रहने वाले निजी स्कूल के माली पर चाकू से वार करने के बाद पत्थर पटककर हत्या कर दी गई। वारदात भेडा़घाट के धुआंधार के पास हुई। गुरुवार सुबह झाड़ियो में शव होने की सूचना पर भेड़ाघाट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का प्रकरण दर्ज किया है।
भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में वारदात : धुआंधार के पास झाड़ियों में मिला शव
किराए के मकान में रहता था
जानकारी के अनुसार रामवरण रजक (40) पत्नी प्रीति रजक के साथ माढ़ोताल की कृष्णा कॉलोनी में अर्चना नामदेव के मकान में किराए से रहता था। वह निजी स्कूल में माली था। उसकी पत्नी बंगलों में काम करती थी। बुधवार को रामवरण पत्नी को बंगले पर छोड़कर स्कूल चला गया। वहां उसने बताया कि वह अपने गांव जा रहा है। इसके बाद वह घर पहुंचा और बाइक खड़ी कर एक युवक के साथ वहां से चला गया। देर रात तक वह घर नहीं लौटा, तो पत्नी ने फोन लगाया, जो लगातार बंद आ रहा था।
सुबह मिला शव
गुरुवार सुबह रामवरण का शव भेड़ाघाट के धुआंधार की झाड़ियों में मिला। पुलिस ने जांच की तो शरीर पर चाकू से वार के निशान मिले। उसके सिर पर पत्थर पड़ा था। इधर, रामवरण की पत्नी प्रीति दोपहर 12 बजे माढ़ोताल थाने में पति के लापता होने की सूचना दी। माढ़ोताल थाने में रामवरण की गुमशुदगी दर्ज की गई। देर शाम प्रीति को पुलिस टीम भेड़ाघाट ले गई, जहां कपड़ों और तस्वीरों से प्रीति ने मृतक की पहचान पति रामवरण के रूप में की। पहचान होने के साथ ही पुलिस को रामवरण के बारे में कई और जानकारियां मिल गईं। पुलिस टीम अब जांच कर यह पता लगा रही है कि वह किसके साथ घर से निकला था। पुलिस हुलिए के आधार पर उसका पता लगा रही है।
इधर, फंदा लगाकर महिला ने दी जान
जबलपुर. बरेला के सलैया गांव में रहने वाली महिला की बुधवार को फंदे से लटकने के कारण मौत हो गई। बरेला पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सलैया निवासी धर्मेन्द्र ने बताया कि उसकी बहन ललिता चक्रवर्ती का विवाह सोनी चक्रवर्ती से हुआ था। पति और ससुराल के अन्य लोेग विवाह के बाद से ही ललिता को परेशान करने लगे थे।
Published on:
18 Nov 2022 11:37 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
