
Shri Ram Temple in ayodhya
जबलपुर। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम को युगों बाद भी उसी तरह सुना समझा जाता है जैसे सतयुग में उनके प्रति लोगों में आस्था थी। भगवान राम के जीवन चरित्र पर और उनके आदर्शों को जन जन तक पहुंचाने और युवाओं को जोडऩे के उद्देश्य से जबलपुर संस्कारधानी में वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें देश विदेश के ज्ञानी महात्मा और विद्वान अपने विचार रखने शामिल होंगे।
वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस 23 जनवरी से : गंगा-जमुनी तहजीब और सर्वधर्म समभाव की दिखेगी झलक
सूफी गायक मीर गाएंगे भजन, इंडोनेशिया के कलाकार प्रस्तुत करेंगे रामायण बेले
शहर में 23 से 29 जनवरी तक होने वाली दूसरी वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस में गंगा-जमुनी तहजीब और सर्मधर्म समभाव की झलक दिखेगी। मदन महल गुरुद्वारा के रागी जत्थे के शबद कीर्तन के साथ कॉन्फ्रेंस का शुभारम्भ होगा।
एक सत्र में 250 जैन रामायण की श्रामण परंपरा में रामायण विषय पर प्रस्तुति होगी। 28 जनवरी को सूफी गायक उस्मान मीर के भजनों की प्रस्तुति होगी। इंडोनेशिया के मुस्लिम कलाकार रामायण बेले प्रस्तुत करेंगे।
कॉन्फ्रेंस में 27 जनवरी को प्रसिद्ध पुरातत्वविद् पद्मश्री से सम्मानित केरल के केके मोहम्मद कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। वे अयोध्या के पुरातात्विक विश्लेषण पर व्याख्यान देंगे। राजगढ़ के फारुख खान ‘रामायणी’ का सम्मान भी मुरारी बापू करेंगे। वे कॉन्फे्रंस को सम्बोधित करेंगे। कैबिनेट मंत्री लखन घनघोरिया 23 जनवरी को दोपहर दो बजे मानस भवन में ‘रामायण इन विजुअल आर्ट’ प्रदर्शनी का शुभारम्भ करेंगे। 24 जनवरी को सुंदरकांड पाठ, पूर्णाहुति कार्यक्रम शाम को 4.30 बजे होगा।
Published on:
18 Jan 2020 10:10 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
