13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Nag Panchami 2019 : नागपंचमी पर सांप को न पिलाएं दूध, उनकी हो सकती है मौत

Nag Panchami 2019 : नागपंचमी पर सांप को न पिलाएं दूध, उनकी हो सकती है मौत

2 min read
Google source verification
Nag Panchami 2018

nag panchami,nag panchami pooja,nag panchami worship story in malwa,nag panchami worship,nag panchami songs,open on nag panchami,Nag Panchami Festival,history of nag panchami,

जबलपुर. अमृत तुल्य दूध देवताओं को प्रसन्न करने के लिए अर्पित किया जाता है। लेकिन नाग यानी सर्प प्रजाति के लिए यह प्वाइजन की तरह है। इसका टेस्ट भी सांपों को पसंद नहीं होता। क्योंकि जन्म से दूध से उनका कोई सम्बंध नहीं होता। सांप को दूध पिलाने पर उसमें मौजूद बैक्टीरिया से वे बीमार हो सकते हैं। उनकी मौत भी हो सकती है। महाकौशल क्षेत्र में धार्मिक परम्परा के अनुसार लोग सांपों को दूध पिलाते हैं। मध्य प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के सपेरे नाग पूजा के नाम पर अवैध कमाई करते हैं। पिटारी में कैद सांपों के साथ क्रूरता होती है। नागपंचमी के बाद अनेक स्थानों से पकड़े गए सांपों को सपेरे एक ही हैबीटेट में छोड़ देते हैं।

जबलपुर में है बिग-4 प्रजाति
शहर में बिग-4 यानी चारों प्रमुख जहरीली प्रजाति के सांप कोबरा, करैत, सा स्केल्ड और रसल वाइपर पाए जाते हैं। पहाड़ी और हरियाली युक्त शहर में 25 प्रजाति के सांप पाए जाते हैं। कोबरा न्यूरोटॉक्सिक होता है। यह शिकार को डसता है, जिससे उसका नर्वस सिस्टम फेल हो जाता है। जबकि, हिमोटॉक्सिक रसल वाइपर आदि के डसने पर शिकार पैरालाइज हो जाता है। इसके बाद वे शिकार को खाते हैं। गैर जहरीले करीब 95 प्रतिशत प्रजाति के सांप कांसटेक्टर होते हैं। ये शिकार को पकड़कर तब तक दबाते हैं, जब तक उसकी मौत न हो जाए।

सांप मांसाहारी सरीसृप प्राणी है। अंडे से निकलने के बाद उसका जीवन शिकार पर निर्भर होता है। उसकी आहार शृंखला में दूध शामिल नहीं है। सांप दूध को डाइजेस्ट नहीं कर सकता। सांप कलर ब्लाइंड होते हैं। भूखा-प्यासा सांप यदि दूध को पानी समझकर पी लेता है तो उसमें मौजूद बैक्टीरिया से उसका मुंह इन्फेक्टेड हो जाता है। सांप के फेफड़े में दूध जाने से उसकी मौत हो सकती है।
शिवम जार, वेटरनरी डॉक्टर

दूध सांप का नेचुरल फूड नहीं है। दूध में ईकोलाई और साल्मोनेला बैक्टीरिया होते हैं। दूध पीने से सांप के श्वसन तंत्र में इन्फेक्शन हो जाता है। दूध में मौजूद लैक्टोज शुगर या प्रोटीन को डाइजेस्ट करने वाला एन्जाइम सांप में नहीं होता। डिहाइड्रेशन होने पर सांप पानी पीता है। सांप की स्किन इस तरह होती है कि जरूरत के अनुसार बॉडी नम हो जाती है।
रंजीत हर्ने, वेटरनरी डॉक्टर