जबलपुर

murder: होटल के कमरे में मिली युवती की निर्वस्त्र लाश, साथी युवक गायब- watch video

हत्या की आशंका, तिलवारा के ग्राम घाना स्थित मेखला रिसोर्ट का मामला  

2 min read
Nov 09, 2022
naked dead body of girl

जबलपुर, तिलवारा के ग्राम घाना स्थित मेखला रिसोर्ट के कमरे में एक युवती की रहस्यमयी परििस्थतियों में मौत हो गई। मंगलवार को युवती का शव कमरे में मिला। उसकी हाथ की नस जहां कटी हुई थी, वहीं गले में भी चोट के निशान थे। युवती एक युवक के साथ होटल में रूकने पहुंची थी, लेकिन युवक सोमवार को वहां से चला गया था। पुलिस ने जांच की, तो युवक और युवती का आधार कार्ड होटल में मिला, लेकिन युवती का आधार कार्ड फर्जी था। पुलिस युवती के साथ युवक का पता लगाने में भी जुटी है।

रविवार को पहुंचे, कमरा लिया, फिर गए बाहर
जानकारी के अनुसार एक युवक एक युवती के साथ रविवार को मेखला रिसोर्ट पहुंचा। युवक ने होटल में कमरा बुक किया। युवक ने अपना जो आधार कार्ड दिया, उसमें उसका नाम अभिजीत पाटीदार गुजरात लिखा था, वहीं युवती के आधार कार्ड में ओमती निवासी राखी मिश्रा लिखा था। होटल के काउंटर से दोनों को कमरा क्रमांक पांच आवंटित किया गया। कुछ घंटे वहां रुकने के बाद युवती होटल से चली गई। दूसरे दिन सोमवार को युवती फिर से होटल पहुंची। इसके बाद होटल स्टाफ ने सिर्फ युवक को बाहर जाते देखा।

मास्टर चाबी से खोला लॉक, तो मिली लाश
सोमवार शाम से मंगलवार दोपहर तक कमरा बंद था। होटल के रूम सर्विस के कर्मचारी वहां पहुंचे, दरवाजा खटखटाया, लेकिन वह नहीं खुला। जिस पर रूम सर्विस के कर्मचारियाें ने इसकी जानकारी होटल के काउंटर पर दी। काफी प्रयास के बाद भी जब कमरा नहीं खुला, तो तिलवारा पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस पहुंची। मास्टर चाबी से कमरे को खोला गया।

बिस्तर पर पड़ी थी लाश
पुलिस और होटल स्टाफ ने देखा कि युवती की लाश बिस्तर पर पड़ी थी। उसके हाथ की नस कटी थी और गले पर भी चोट के निशान थे। एफएसएल टीम, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को मौके पर बुलाया गया। टीम ने जांच की, जिसके बाद युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेजा।

आधार कार्ड में नाम पता निकला फर्जी
पुलिस ने होटल से युवक और युवती के दस्तावेज लिए। युवती के आधार कार्ड में जो पता लिखा हुआ था, वहां सम्पर्क किया गया। लोग वहां पहुंचे, जहां उन्होंने युवती को पहचानन से इंकार कर दिया। बताया कि वह राखी नहीं है और न ही वह उसका आधार कार्ड है। यह पता चलते ही पुलिस भी उलझकर रह गई। पुलिस ने होटल से युवक और युवती के सीसीटीवी फुटेज भी जब्त किए हैं। फुटेज के आधार पर दोनों की पहचान के प्रयास किए जा रहे है।


युवती एक युवक के साथ होटल में रूकी थी। युवती की लाश कमरे में मिली। कमरा लेने के लिए युवती ने जिस आधार कार्ड का उपयोग किया, वह भी उसका नहीं है। युवक का आधार कार्ड मिला है। युवक के आधार कार्ड और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों की पहचान के प्रयास किए जा रहे है।

एलएस झारिया, थाना प्रभारी, तिलवारा

Published on:
09 Nov 2022 11:50 am
Also Read
View All

अगली खबर