
lok adalat : राष्ट्रीय लोक अदालत
जबलपुर. मध्यप्रदेश हाईकोर्ट व राज्य की सभी अधीनस्थ अदालतों के अलावा कुटुम्ब व श्रम न्यायालयों सहित अन्य शासकीय कार्यालयों में शनिवार को एक साथ नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेशभर में एक दिन में लगभग 79 हजार से अधिक मामले परस्पर समझौते के जरिए निराकृत कर कीर्तिमान बनाया गया।
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की सदस्य सचिव गिरिबाला सिंह ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार की नेशनल लोक अदालत में प्रीलिटिगेशन यानी मुकदमा पूर्व में कुल 3,05,444 मामले सुनवाई के लिए निर्धारित किए गए थे। जिनमें से 52427 मामले आपसी सहमति से निरकृत कर दिए गए। इस प्रक्रिया में 46 करोड़, 67 लाख 81 हजार 508 रुपए के अवार्ड पारित हुए। इसी तरह अदालतों में लंबित रेफर्ड मामलों की कुल संख्या एक लाख 70 हजार 37 थी। जिनमें से 27 हजार 195 निराकृत कर दिए गए। इस प्रक्रिया में दो अरब, 80 करोड़, 42 लाख, 12 हजार 443 रुपए का मुआवजा वितरित किया गया। कुल मिलाकर 47 लाख पांच हजार 981 मामलों में से 79 हजार 622 मामले पूरे प्रदेश में निराकृत हुए। तीन अरब 27 करोड़ 9 लाख 93 हजार 951 रुपए का मुआवजा वितरित हुआ।
Published on:
10 Jul 2021 09:07 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
