6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोना चांदी, गाड़ी खरीदने का सबसे श्रेष्ठ मुहूर्त, कुछ ही देर में बिक गया 50 करोड़ का सामान

प्रमुख क्षेत्रों में सामान्य से ज्यादा ग्राहकी, शुभ मुहूर्त में ‘मुस्कुरा’ उठा बाजार 50 करोड़ का कारोबार

2 min read
Google source verification
gold.jpg

Navratri 2019 Shopping: Navratri Auspicious Shubh muhurat, muhurat for shopping

जबलपुर. शारदेय नवरात्र के शुभ मुहूर्त पर रविवार को बाजारों में सामान्य दिनों की तुलना में अधिक चहल-पहल रही। श्रद्धालु सुबह मां दुर्गा की आराधना में लीन रहे। बैठकी के बाद लोगों ने बाजारों का रुख किया। कार और मोटर साइकिल शोरूम में काफी चहल-पहल रही। लोगों ने अपनी पसंद के वाहन खरीदे। इलेक्ट्रॉनिक मार्केट भी गुलजार रहा। इन क्षेत्रों में सामान्य दिनों की अपेक्षा 15-20 फीसदी ज्यादा बिक्री हुई। फलाहारी और सजावटी वस्तुओं की भी जमकर खरीदी हुई। दीपावली से पहले के प्रमुख मुहूर्त में नवरात्र भी शामिल है। रविवार को अवकाश होने के कारण सभी प्रमुख क्षेत्रों में 40-50 करोड़ का कारोबार हुआ।

ऑटोमोबाइल क्षेत्र में 12 करोड़ का कारोबार
नवरात्र का पहला दिन ऑटोमोबाइल क्षेत्र के लिए फायदे वाला साबित हुआ। जानकारी के अनुसार शहर में 150-175 कार और 250 से ज्यादा दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई। शोरूम में लोग सुबह से शाम तक वाहनों की डिलेवरी के इंतजार में रहे। इस क्षेत्र में 10-12 करोड़ के बीच बिक्री हुई।

सराफा बाजार
सराफा बाजार में काफी चहल-पहल रही। दीपावली नजदीक है। उसके बाद शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा। ऐसे में लोगों ने गहनों की खरीदी शुरू कर दी है। नामी कंपनियों के शोरूम में भी ग्राहकों की भीड़ रही। यहां आठ करोड़ से ज्यादा के कारोबार का अनुमान है।

IMAGE CREDIT: Patrika

इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स
ऑफर के कारण एकल और बुहु ब्रांड के इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कुछ ग्राहक जानकारी लेने के इरादे से पहुंचे तो कुछ ने टीवी, वाशिंग मशीन और फ्रिज की खरीदी की। इस क्षेत्र में भी लगभग 4 करोड़ से ज्यादा की बिक्री का अनुमान है।

खूब बिका सजावट का सामान
दुर्गा पंडालों की साज-सज्जा के लिए सजावटी सामान की खरीदी के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सबसे अधिक खरीदी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की हुई। फल-फलाहार की बिक्री भी दो से तीन गुना बढ़ गई।

बुकिंग भी की
ऑनलाइन कम्पनियों की ओर से उत्पाद की खरीदी पर ऑफर दिया जा रहा है। इसलिए बड़ी संख्या में लोगों ने आइटम की बुकिंग की। कंपनियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में रविवार को पांच-से आठ करोड़ रुपए की बुकिंग हुई।