26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

navratri 2019 start date: कब से शुरू हो रहे हैं नवरात्र, कब पड़ेगी अष्टमी?

अष्टमी तिथि के दिन कन्याभोज, पूजन कराना अतिशुभ फलदायी होता है, महाअष्टमी को देवी पूजन, हवन, कुमारी पूजन और ब्राह्मण भोजन से दुर्गा पूजन से परिवार में सुख समृद्धि आती है।

3 min read
Google source verification
durga_ashtami01.jpg

navratri 2019 start date

जबलपुर/ मां दुर्गा के नौ रूपों का पूजन करने और उन्हें प्रसन्न करने का महापर्व शारदीय नवरात्रि 29 सितम्बर से शुरू हो रहे हैं। इसमें नौ दिनों तक मां देवी दुर्गा के अलग अलग नौ रूपों का पूजन किया जाता है। इन नौ दिनों महाअष्टमी की तिथि बहुत ही विशेष मानी जाती है। इस दिन माता महागौरी का पूजन होता है। जो कि हर मनोकामना पूर्ति के लिए जानी जाती हैं। ज्योतिषाचार्य पं. सचिनदेव महाराज के अनुसार अष्टमी तिथि के दिन कन्याभोज, पूजन कराना अतिशुभ फलदायी होता है। जो लोग ऐसा करते हैं वे माता की कृपा के पात्र होते हैं। महाअष्टमी को देवी पूजन, हवन, कुमारी पूजन और ब्राह्मण भोजन से दुर्गा पूजन से परिवार में सुख समृद्धि आती है।

READ MORE- नवरात्रि 2019: जानें कब से शुरू हो रहे हैं नवरात्र, किस दिन होगी मां के कौन से रूप की पूजा

नवरात्रि का महत्व
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यदि नवरात्रि का संधि विच्छेद किया जाए तो इस अर्थ नौ रात होता है। इन रातों को माता की साधना सिद्धि करने का शुभ मुहूर्त होता है। नौ दिनों तक माता की आराधना पूजन करने के लिए व्रत रखना चाहिए। पूजन अनुष्ठान के साथ दुर्गा चालीसा पाठ, दुर्गा सप्तसती पाठ करना पुण्यदायी होता है। नौ दिनों तक शराब, मांसाहार, प्याज, लहसुन आदि तामसिक वस्तुओं का सेवन नहीं करना चाहिए। नवमीं तिथि को हवन पूजन करना श्रेष्ठ होता है। दसवीं तिथि के दिन व्रत का समापन करना चाहिए। विजयादशमी पर व्रत रखना भी अच्छा माना गया है।

READ MORE- माहवारी (periods) में करती हैं ये काम तो लगता है पाप, इस व्रत से मिलेगी अनजाने पापों से मुक्ति- देखें वीडियो

नवरात्रि की परंपरा
भारत सहित विश्व के कई देशों में नवरात्रि पर्व को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। भक्तजन घटस्थापना करके नौ दिनों तक माँ की आराधना करते हैं। भक्तों के द्वारा माँ का आशीर्वाद पाने के लिए भजन कीर्तन किया जाता है। नौ दिनों तक माँ की पूजा उनके अलग अलग रूपों में की जाती है।

READ MORE- गणेश विसर्जन की वैदिक विधि: इस विधि से विदा करेंगे गणपति, प्रसन्न होकर देंगे मनचाहा वरदान


29th सितम्बर 2019 (रविवार)
नवरात्रि का दिन 1
घटस्थापना दूब घटस्थापना कलश
प्रतिपदा, घटस्थापना, चन्द्र दर्शन, शैलपुत्री पूजा, घटस्थापना का दिन
आज का नवरात्रि रँग - नारंगी

30th सितम्बर 2019 (सोमवार)
नवरात्रि का दिन 2
द्वितीया, ब्रह्मचारिणी पूजा, ब्रह्मचारिणी पूजा का दिन
आज का नवरात्रि रँग - सफ़ेद

1st अक्टूबर 2019 (मंगलवार)
नवरात्रि का दिन 3
तृतीया, सिन्दूर तृतीया, चन्द्रघन्टा पूजा, सिन्दूर तृतीया का दिन
आज का नवरात्रि रँग - लाल

2nd अक्टूबर 2019 (बुधवार)
नवरात्रि का दिन 4
चतुर्थी, कुष्माण्डा पूजा, वरद विनायक चौथ, उपांग ललिता व्रत, कुष्माण्डा पूजा का दिन
आज का नवरात्रि रँग - गहरा नीला

3rd अक्टूबर 2019 (बृहस्पतिवार)
नवरात्रि का दिन 5
पंचमी, स्कन्दमाता पूजा, स्कन्दमाता पूजा का दिन
आज का नवरात्रि रँग - पीला

4th अक्टूबर 2019 (शुक्रवार)
नवरात्रि का दिन 6
षष्ठी, सरस्वती आवाहन, कात्यायनी पूजा, सरस्वती आवाहन के दिन का पंचांग
आज का नवरात्रि रँग - हरा


5th अक्टूबर 2019 (शनिवार)
नवरात्रि का दिन 7
सप्तमी, सरस्वती पूजा, कालरात्रि पूजा, सरस्वती पूजा का दिन
आज का नवरात्रि रँग - स्लेटी

नवरात्रि का दिन 8
अष्टमी, दुर्गा अष्टमी, महागौरी पूजा, सन्धि पूजा, महा नवमी, दुर्गा अष्टमी का दिन
आज का नवरात्रि रँग - बैंगनी

6th अक्टूबर 2019 (रविवार)
नवरात्रि का दिन 9
नवमी, आयुध पूजा, नवमी हवन, नवरात्रि पारण, आयुध पूजा का दिन
आज का नवरात्रि रँग - मोर वाला हरा

7th अक्टूबर 2019 (सोमवार)
नवरात्रि का दिन 10
दशमी, दुर्गा विसर्जन, विजयदशमी, दुर्गा विसर्जन का दिन