15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

garba dress 2019: ये हैं लड़कियों की सबसे खूबसूरत गरबा ड्रेस, दिखेंगी सबसे अलग और सुंदर- देखें वीडियो

गरबा नाइट शुरू होने वाली है और इसकी तैयारियां लड़कियों के बीच शुरू हो चुकी है

2 min read
Google source verification
dress.jpg

garba dress

जबलपुर/ नवरात्रि 2019 इस बार 29 सितम्बर से शुरू हो रही हैं। एक ओर जहां माता रानी के सुंदर पंडाल सजेंगे, वहीं दूसरी ओर भक्ति की बयार बहेगी। इसमें सबसे ज्यादा यदि किसी को इंतजार है तो वो है गरबा का। गरबा जबलपुर संस्कारधानी की पहचान बन चुका है। यहां गरबा देखने करने वालों की संख्या हजारों में पहुंच गई है। पत्रिका गरबा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। वहीं गरबा पार्टिसिपेंट्स अपनी अपनी तैयारियों में जुट गए हैं।

READ MORE- नवरात्रि 2019: गरबा के सबसे फेसम गाने, सुनते ही कदम झूमने लगते हैं- देखें लिस्ट

मारवाड़ी गुजराती मिक्स होगा गरबा का स्टाइल
गरबा नाइट शुरू होने वाली है और इसकी तैयारियां लड़कियों के बीच शुरू हो चुकी है। खूबसूरत दिखने के लिए गल्र्स ने इस बार विशेषतौर पर ड्रेसेस मारवाड़ी और गुजराती को मिक्स कर पारंपरिक करवाकर लुक देने की तैयारी की है। शहर की गल्र्स ने स्पेशल ड्रेसेस तैयार कर लिए हैं और ज्वेलरी की भी व्यवस्था हो चुकी है। आइए जानते हैं इस बार गरबा में किस तरह का स्टाइल छाने वाला है।

READ MORE- Shardiya Navratri 2019: नवरात्रि प्रतिपदा का घटस्थापना शुभ मुहूर्त एवं तिथियां, देखें पूरी जानकारी

मल्टी कलर और कांच वर्क के साथ पारंपरिक लहंगो के साथ सुंदर सिल्वर आभूषण का कॉन्बिनेशन इस बार हिट रहेगा। गुजराती लहंगों को नया लुक देने के लिए के लिए ओढऩी को कोन के साथ बड़ी सुंदरता के साथ ओढ़आ जायेगा। मारवाड़ी डिज़ाइन हमेशा से ही प्रसिद्ध रहा है। इससे व्यक्ति सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनता है। इस लहंगे को फैशन डिज़ाइनर पूजा गुप्ता ने डिजाइन किया है। गोल्डन वर्क की लिस्ट और नेट का यूज कर गरबे के लिए स्पेशल डिजाइनर लहंगा बनाया गया है। मारवाड़ी लहंगे के साथ साथ गरबे में कुछ नए लुक के लहंगों का उपयोग किया जा सकता है, जो हमारे नए दौर के फैशन को बताता है।

READ MORE- navratri 2019 start date: कब से शुरू हो रहे हैं नवरात्र, कब पड़ेगी अष्टमी?

राजस्थानी लुक करी करना चाहते हैं तो यह लहंगा बेस्ट होगा । ऑरेंज रानी कलर का उपयोग कर लेस, सितारा वर्क टाई एंड डाई बांधनी के साथ लहंगा तैयार किया गया है ट्रेडिशनल लुक गरबा नाइट में आपको अट्रैक्टिव बनाएगा गरबा ड्रेसेस में सबसे ज्यादा अट्रैक्टिव वर्क पॉम पॉम का है। पॉम पॉम में कुर्ती और टॉप आ रहे थे लेकिन इस बार गरबा में पॉम पॉम का ट्रेंड अपनाया गया है ज्यादातर लोग इसकी डिमांड कर रहे हैं। ढेरों लोगो ने पॉम पॉम वाली गरबा ड्रेस बनवाई है।