3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

neha kakkar ने जिसके बेटे की शादी में गाया गाना, वो अधिकारी निकला अरबों मालिक

- धनकुबेर’ सुरेश उपाध्याय ने बेटे की थी ‘शाही शादी’  

2 min read
Google source verification
Neha kakkar

Neha kakkar

जबलपुर. अर्थिक अन्वेषण ब्यूरो (इओडब्लू) के छापे में पीएचई के रिटायर्ड अफसर सुरेश उपाध्याय के घर और दफ्तर से थोक में जब्त दस्तावेजों की छानबीन से रोज नए खुलासे हो रहे हैं। उपाध्याय अपनी आलीशान जीवनशैली और विदेशी टूर ही नहीं, बेटे की शाही शादी के लिए भी चर्चा में आ चुका है। सात वर्ष पहले वेटरनरी कॉलेज से हुई इकलौते बेटे की शादी में उसने जमकर पैसे लुटाए थे। बारातियों के मनोरंजन के लिए उसने हास्य अभिनेता सुनील पॉल व गायिका नेहा कक्कड़ को बुलाया था। इओडब्लू के छापे में 400 करोड़ से अधिक की बेनामी सम्पत्ति उजागर हुई थी, प्रॉपर्टी में शहर के डॉक्टर, सीए और नेताओं की पार्टनरशिप होना बताया गया है।

Retired PHE officer का निकला नेता कनेक्शन, 4 अरब की संपत्ति का खुलासा

दस्तावेजों की जांच में जुटे अधिकारियों का कहना है कि सुरेश उपाध्याय ने बेटे सचिन की शादी में लाखों रुपए खर्च किए थे। खातों में किए गए भुगतान से इसकी जानकारी मिली है। इओडब्ल्यू ने शुक्रवार को मामले में छह लोगों के बयान दर्ज किए। ये सभी लोग उपाध्याय परिवार के बिजनेस, प्रॉपर्टी में सहयोगी हैं। उपाध्याय के बेनामी सम्पत्तियों की कुछ और गोपनीय जानकारी देने इओडब्ल्यू कार्यालय कुछ लोग पहुंचे थे।

इओडब्ल्यू एसपी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि सुरेश उपाध्याय के यहां से जब्त दस्तावेजों की जांच जारी है। बैंक खातों की जानकारी अभी नहीं मिली है। प्रॉपर्टी को लेकर राजस्व विभाग से रिकॉर्ड का मिलान कराया जा रहा है।

400 करोड़ का आसामी निकला पीएचई का रिटायर अधिकारी, बेनामी संपत्ति का खुलासा

EOW " src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/06/27/eow_03_4769765-m.jpg">

EOW एसपी डीएस राजपूत का कहना है कि सुरेश उपाध्याय के आवास सहित अन्य परिसर की चार टीमों ने जांच की है। सुरेश और उसके परिजनों के नाम पर 132 एकड़ जमीन की जानकारी का सत्यापन हुआ है। 151 प्लॉट, एक हॉस्टल के दस्तावेज मिले है। जांच में मिले जमीन और कारोबार में निवेश संबंधी सभी दस्तोवजों के सत्यापन की प्रक्रिया जारी है।

इओडब्ल्यू की चार अलग-अलग टीमों की जांच में retire phe एसडीओ ओर उसके परिजनों के नाम पर अलग-अलग जगह पर 132 एकड़ (72 भूखंड) के साथ ही जय नगर में 24-24 स्क्वेयर फीट के दो प्लॉट और उसमें एक पर हॉस्टल संचालित मिला है। जमीन में निवेश के भारी मात्रा में दस्तावेज मिलने पर उनकी जांच के लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों की मदद ली गई है। तहसीलदार एसएस आनंद की टीम के साथ ही डीएसपी राज्यवर्धन माहेश्वरी की अगुवाई में बनी टीम सहित इओडब्ल्यू की टीम रात तक दस्तोवज खंगालती रही। 132 एकड़ जमीन के साथ ही चैतन्य सिटी में 150 प्लॉट और जय नगर (यादव कॉलोनी) की संपत्तियों का सत्यापन किया।

Story Loader