1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

new 50 rupee note – शहर के इन बैंकों में मिलेंगे 50 और 200 के नए नोट, जानें इनकी खासियत

जिले में आए नए नोट, एटीएम के लिए करना होगा इंतजार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Prem Shankar Tiwari

•

Updated: 28 Aug 2017, 10:57 AM IST

sohagpur latest news in hindi

new 50 rupee note- 50 and 200 new currency will be found in these cities of india

जबलपुर। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी 50 रुपए के नए नोट की शहर में दस्तक हो चुकी है। शुक्रवार को जारी किए गए 200 रुपए के नोटों की आवक अभी नहीं हुई है। 50 रुपए का नोट बैंक पहुंच गया है लेकिन बाजार में फिलहाल चलन में ज्यादा नहीं है। जानकारों के मुताबिक बैंकों से 50 रुपए का नया नोट अधिक संख्या में नहीं मिलने से लोग इसे संभालकर रखने लगे हैं। बैंक अधिकारियों ने स्पष्ट किा है कि 50 रुपए मूल्य का नया नोट जारी होने के बाद भी पुराना नोट भी चलन में रहेगा। माना जा रहा है कि बडे़ नोट बंद करने के लिए आरबीआई छोटे नोट जारी कर रहा है।
एटीएम से निकलने में लगेगा वक्त
बैंक एटीएम से 50 और 200 रुपए के नए नोट प्राप्त करने के लिए उपभोक्ताओं को अभी इंतजार करना पड़ेगा। शुरुआत दौर में 50 और 200 रुपए के नए नोट केवल बैंकों से मिलेंगे। सूत्रों के अनुसार एटीएम के एटीएम तक पहुंचने में एक माह से अधिक समय लग सकता है। इसके लिए एटीएम के सॉफ्टवेयर में बदलाव करना पडेग़ा।
महानगरों में 200 रुपए का नोट
आरबीआई ने नोटबंदी के 9 महीने बाद 50 और 200 रुपए के नए नोट जारी किए हैं। 50 रुपए का नया नोट हर बैंक शाखा में आ चुका है। जबकि 200 रुपए का नया नोट अभी महानगरों तक ही सीमित है। 200 रुपए मूल्य के नोट की शहर के बैंकों तक आपूर्ति में अभी सप्ताहभर का समय लग सकता है।
एसबीआई के तीन ब्रांच में ही सुविधा
एटीएम में 100, 500 और 2000 रुपए के नोटों की निकासी का विकल्प ग्राहकों को मिलता है। 200 और 50 रुपए के नोट निकालने का विकल्प नहीं है। शहर में भारतीय स्टेट बैंक के सिर्फ तीन एटीएम में ही 50 रुपए के नोट निकालने की सुविधा है। इसमें से एक मालवीय चौक, दूसरा रेलवे स्टेशन और तीसरा सेना क्षेत्र में है। अन्य बैंकों के एटीएम में यह सुविधा नहीं है। 200 रुपए के नए नोट के कारण एटीएम के सॉफ्टवेयर में बदलाव होगा।
पर्याप्त मात्रा मं 50 रुपए के नोट
भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक दिपेश राज के अनुसार 50 रुपए के नए नोट पर्याप्त मात्रा में आ चुके हैं। बैंकों को भी उपलब्ध करा दिए गए हैं। 200 रुपए के नए नोट से सम्बंधित निर्देश नहीं मिले हैं। आरबीआई से आवंटन के बाद उन्हें भी बैंकों में उपलब्ध कराया जाएगा।