10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जबलपुर में उतरेगी एयरबस 320, दिल्ली और मुंबई के लिए 29 मार्च से शुरू होगी नई उड़ान

जबलपुर में उतरेगी एयरबस 320, दिल्ली और मुंबई के लिए 29 मार्च से शुरू होगी नई उड़ान

less than 1 minute read
Google source verification
new flights from jabalpur to mumbai delhi, A320 airbus landing in dumna

new flights from jabalpur to mumbai delhi, A320 airbus landing in dumna

जबलपुर। शहर में बढ़ते हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी है। जल्द ही दिल्ली और मुंबई जाने वालों के लिए नई फ्लाइट्स जबलपुर से उड़ान भरती नजर आएंगी। डुमना एयरपोर्ट पर अब यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए यहां नई उड़ानों को मंजूरी मिल रही है। सबसे बड़ी बात ये कि यहां छोटे विमानों के बजाए बड़े अंतरराष्ट्रीय स्तर के विमान उड़ाने भरने के साथ ही लैंड भी कर सकेंगे।

दिल्ली और मुंबई जाने वाले फ्लायर्स अब 180 सीटों वाली 320 एयरबस में सफर कर सकेंगे। इंडिगो की ओर से 29 मार्च से जबलपुर-दिल्ली-जबलपुर और जबलपुर-मुंबई-जबलपुर रूट पर विमान सेवाएं शुरू की जा रही हैं। यह जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इंडिगो एयरलाइन्स के सीईओ रोनो दत्ता ने उन्हें यह जानकारी दी। एक अगस्त 2019 को दिल्ली में इंडिगो एयरलाइन्स के सीईओ दत्ता एवं प्रबंधन के अन्य अधिकारियों के साथ सांसद सिंह ने मुलाकात कर जबलपुर में एयर कनेक्टिविटी को बढ़ाने की बात कही थी।

यह रहेगा शेड्यूल-
जानकारी के अनुसार उड़ान संख्या 6ई 5308 मुम्बई से दोपहर 3:55 बजे उडकऱ शाम 5:35 बजे जबलपुर पहुंचेगी एवं फ्लाइट संख्या 6ई 5358 जबलपुर से शाम 6:05 बजे उडकऱ शाम 7:45 बजे मुम्बई पहुंचेगी। दिल्ली के लिए फ्लाइट संख्या 6ई 2017 सुबह 7:00 बजे दिल्ली से उडकऱ 8:20 बजे जबलपुर पहुंचेगी और 6ई 2018 वापिसी में सुबह 8:50 बजे से चलकर सुबह 10:15 बजे दिल्ली पहुंचेगी। अब जबलपुर से दिल्ली के लिए प्रतिदिन चार फ्लाइट और मुम्बई के लिए प्रतिदिन दो फ्लाइट उपलब्ध होंगी।