10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सावधानः घर में नव निर्माण कराया है तो हो जाएं तैयार, जेब ढीली होनी तय

-नगर निगम ने शुरू की पैमाइश

less than 1 minute read
Google source verification
Municipal Corporation Jabalpur

Municipal Corporation Jabalpur

जबलपुर. आय बढ़ाने का इससे बेहतर तरीका और कुछ नहीं हो सकता। जिन लोगों ने नगर निगम सीमा में अपना घर बनवाया है और उसका असेसमेंट करा कर टैक्स भी ईमानदारी से जमा कर रहे हैं हर साल, अब उनकी जेब भी ढीली होनी तय है। इसे लिए नगर निगम ने कवायद शुरू कर दी है।

नगर निगम अब हर घर की नए सिरे से नाप-जोख करने लगा है। अगर किसी घर में भवन स्वामी ने एक स्टोर रूम भी बनवा लिया है तो अब भवन कर (संपत्ति कर) में इजाफा होना तय है। संभागायुक्त व नगर निगम प्रशासक बी चंद्रशेखर और निगमायुक्त अनूप सिंह के निर्देश पर जोनल अधिकारियों ने संबंधित क्षेत्र में राजस्व विभाग की टीम के साथ घर-घर दस्तक देनी शुरू कर दी है। पुराने रिकार्ड से मिलान कर नए सिरे से संपत्तियों की पैमाइश कर, करदाताओं को बढ़ी संपत्तियों के आधार पर संपत्ति कर जमा करने को कहा गया है।

उपायुक्त राजस्व पीएन सनखेरे की मानें तो नगर निगम की आय में वृद्घि करने के लिहाज से से संभागायुक्त व नगर निगम प्रशासक, निगमायुक्त के निर्देश पर सभी 16 संभागों में संभागीय अधिकारियों ने नई संपत्तियों की खोज कर वर्तमान स्थिति के हिसाब से पैमाइश कर कर लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरुवार को भवन स्वामियों से संपत्ति कर के नाम पर 25 लाख रुपये वसूल भी लिए गए।