
Grah Gochar 2025: ग्रह गोचर 2025 का असर क्या होगा
new year 2025 Astrology : ज्योतिषीय गणना के अनुसार नया साल 2025 बाजार और व्यापार जगत के लिए खास होने वाला है। खरीदारी के लिए विशेष शुभ रहेगा। खरीदारी के लिए विशेष शुभ माने जाने वाले गुरु और रवि पुष्य योग का संयोग साल में 4 बार बनेगा। इसमें दो बार गुरु पुष्य योग रहेगा और दो बार रवि पुष्य योग बर रहे हैँ। इसी प्रकार 27 बार अमृत सिद्धि योग और 122 दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बनेगा। ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि विशेष नक्षत्र व दिन के संयोग से बने इन योगों में खरीदारी शुभ होगी।
नए साल में 5, 7, 11, 19, 23, 24 और 26 जनवरी को सर्वार्थसिद्धि योग बन रहे हैं। फरवरी में 9, मार्च में 12, अप्रेल में 12, मई में 12, जून में 10, जुलाई में 9, अगस्त में 11, सितंबर में 7, अक्टूबर में 8, नवम्बर में 10 और दिसम्बर में सबसे अधिक 13 दिन सर्वार्थ सिद्धि योग होगा।
7, 11, 19 जनवरी, 4,16 फररवरी, 16, 19 मार्च, 16 अप्रैल, 14, 23 मई, 20 जून, 21, 24 जुलाई, 16, 18, 21 अगस्त, 13, 15, 18 सितंबर, 7, 11, 19 अक्टूबर, 4, 16 नवंबर, 2 14 और 17 दिसंबर।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार सर्वार्थ सिद्धि योग वार और नक्षत्र के विशेष संयोग से बनता है। रविवार को अश्विनी, हस्त, पुष्य, मूल, उत्तरा फाल्गुनी, उत्तराषाढ़ा या उत्तरा भाद्रपद, सोमवार को श्रवण, रोहिणी, मृगशिरा, पुष्य या अनुराधा, मंगलवार को अश्विनी, उत्तरा भाद्रपद, कृतिका, बुधवार को रोहिणी, अनुराधा, हस्त, कृतिका या मृगशिरा, गुरुवार को रेवती, अनुराधा, अश्विनी, पुनर्वसु या पुष्य, शुक्रवार को रेवती, अनुराधा, अश्विनी, पुनर्वसु तथा शनिवार को श्रवण, रोहिणी या स्वाति नक्षत्र होने पर सर्वार्थसिद्धि योग बनता है। ये योग खरीदारी व किसी कार्य की शुरुआत के लिए शुभ माने जाते हैं।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार पुष्य को नक्षत्रों का राजा माना गया है। इसलिए इसमें की गई खरीदारी विशेष फलदायी मानी है। अमृत सिद्धि योग में शुभ कार्य और खरीदारी अमृत तुल्य फल प्रदान करते हैं। रवि योग सूर्य प्रधान योग है। खरीदारी के लिए यह भी विशेष माना गया है।
Published on:
28 Dec 2024 05:04 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
