8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

news Car : शोरूम में नई बताकर बेच दी पुरानी कार, ऐसे हुआ खुलासा

news Car : शोरूम में नई बताकर बेच दी पुरानी कार, ऐसे हुआ खुलासा

less than 1 minute read
Google source verification
car demo pic

car demo pic

जबलपुर। शहर के गढ़ा थाना क्षेत्र स्थित वाहन शोरूम संचालक ने एक ग्राहक को यूज्ड कार को नई बताकर बेच दिया। कार में खराबी आने पर ग्राहक को इसका पता चला। मामले की शिकायत गढ़ा थाने में की गई है।

शोरूम संचालक के खिलाफ शिकायत : कार्रवाई की मांग

संजीवनी नगर 90 क्वार्टर निवासी विथिका सैनी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उन्होंने 16 फरवरी को गढ़ा थाना क्षेत्र स्थित एक शोरूम से कार खरीदी। कुछ दिन बाद उसमें खराबी आ गई। शोरूम में फोन लगाने पर कोई जवाब नहीं मिला। वे 10 मार्च को कार लेकर शोरूम पहुंचे। इस दौरान उन्हें पता चला कि कार 30 सितम्बर और 29 अक्टूबर 2022 को बेची जा चुकी है। चेचिस नम्बर सर्च करने पर पता चला कि वह दूसरे के नाम पर रजिस्टर्ड है।

विथिका ने कार वापस करने के लिए कहा तो शोरूम के अधिकारियों ने कोई जवाब नहीं दिया। विथिका ने बताया कि जब उन्होंने कार खरीदा, तब तक मीटर के अनुसार कार सौ किलोमीटर चल चुकी थी। कारण पूछने पर शोरूम के सेल्स एक्जीक्यूटिव ने बताया कि कार ट्रॉला से आ रही थी। रास्ते में ट्रॉला खराब होने के कारण कार को चलाकर लाना पड़ा। गढ़ा थाना प्रभारी राकेश तिवारी के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।