5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एनआरआई डॉक्टर कमाता है डेढ़ लाख डॉलर, खोज रहा सुंदर दुल्हन, पर देनी होगी इतनी रकम!

एनआरआई डॉक्टर कमाता है डेढ़ लाख डॉलर, खोज रहा सुंदर दुल्हन, पर देनी होगी इतनी रकम!

2 min read
Google source verification
doctor_1.jpg

doctor

जबलपुर। फर्राटेदार अंग्रेजी और खुद को एनआरआई डॉक्टर बताकर युवतियों को शादी के झांसे में फंसाकर पैसे ऐंठने वाले ठग को स्टेट सायबर सेल ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। आरोपी ने जबलपुर की एक युवती से 1.92 लाख रुपए जीवन साथी डॉट कॉम पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर ऐंठ लिए। उसने युवती से खुद का परिचय इस्तांबुल तुर्की के डॉक्टर के रूप में दिया था। 27 अगस्त को युवती ने मामले में शिकायत की थी। आरोपी ने देश भर में कई युवतियों को अलग-अलग नाम और प्रोफाइल से ठगा है।

शहर की युवती से 1.92 लाख रुपए ऐंठे
एनआरआई डॉक्टर बनकर युवतियों से ऐंठता था मोटी रकम, पुलिस के हत्थे चढ़ा

स्टेट सायबर सेल के एसपी अंकित शुक्ला ने बताया कि पुणे की एक कम्पनी में एचआर में कार्यरत और जबलपुर निवासी युवती ने मामले की शिकायत की थी। बताया था कि जीवन साथी डॉट कॉम पर डॉक्टर ब्रुशाल कर्वे नाम से एक जालसाज ने खुद का प्रोफाइल बना रखा है। इस्तांबुल में डॉक्टर होने का हवाला देकर वह भारत में उससे मिलने आने और फिर कस्टम में फंसने का झांसा देकर 1.92 लाख रुपए ऐंठ लिए। उस पर धारा 419, 420, 468, 471,120बी भादवि और 66-डी आईटी एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया।

रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार
एसपी शुक्ला के मुताबिक मामले में निरीक्षक हरिओम दीक्षित और विपिन ताम्रकार की टीम ने आरोपी को जबलपुर स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। उसकी पहचान मुम्बई निवासी वैभव सतीश कपले के रूप में हुई। मूलत: नागपुर के रहने वाले वैभव ने मुम्बई में हॉस्टल में रहकर पढ़ाई की है। लंदन में डेंटिस्ट असिस्टेंट का डिप्लोमा किया है। वह मुम्बई में डाटा एंट्री ऑपरेटर का कार्य करता था। फर्राटेदार अंग्रेजी, मराठी और हिन्दी बोलता है। खुद की शादी के लिए उसने मैरिज ब्यूरो साइट पर अपना प्रोफाइल बनाया था। उसने विभिन्न मैरिज ब्यूरो पर अलग-अलग नाम, फोटो, देश के नाम से प्रोफाइल बना कर युवतियों को शादी के झांसे में फंसाकर पैसे ऐंठता था। जबलपुर की युवती को उसने झांसे में फंसाने के लिए उसने खुद को महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस नासिक से ग्रेजुएट बताया था। लंदन में सर्जन के कार्य का अनुभव होने के साथ ही हर वर्ष डेढ़ लाख डॉलर की आमदनी बताई थी।