24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Numerology 19 march 2021: आज इस जन्मांक के लोगों को उठानी पड़ सकती हैं परेशानियां, देखिए आज का जन्मांक भविष्यफल

अंक भविष्य: आज इस जन्मांक के लोगों को उठानी पड़ सकती हैं परेशानियां, देखिए आज का जन्मांक भविष्यफल  

2 min read
Google source verification
Numerology 19 march 2021

Numerology 19 march 2021

जन्मांक - 1
जन्म : 01, 10, 19, 28
साझेदारी के काम में साथियों द्वारा की गई गलती सुधारने के लिए स्वयं को मेहनत करना होगी व आशातीत सफलता भी मिलेगी। शिक्षा से संबंधित उलझनें कम होने लगेंगी।
अनुकूलता के लिए- कुछ समय प्रकृति के साथ गुजारें।

जन्मांक - 2
जन्म : 2, 11, 20, 29
जनभागीदारी के कार्य में सक्रिय रहने के परिणाम आपकी सोच को बदलने पर मजबूर कर देंगे। नौकरों से भरपूर काम लेने के लिए योजना में पुन: परिवर्तन करना होगा।
अनुकूलता के लिए- केले के पत्ते विष्णु मंदिर में चढ़ाएं।

जन्मांक - 3
जन्म : 3, 12, 21, 30
रिश्तेदारी में अपने से असंबंधित विषयों में दखलअंदाजी के नतीजे सोच के विपरीत रहेगें। पैतृक संपत्ति से संबंधित विषयों में अपनी सोच प्रकट न करें।
अनुकूलता के लिए- सहज भाव से प्रत्येक कार्य करें।

जन्मांक - 4
जन्म : 4, 13, 22, 31
परिवार में आई मुसीबतें दुख में और अधिक इजाफा कर देंगी जिसे दूर करने के लिए आपके प्रयासत्न बहुत काम आएंगे। विद्यार्थियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
अनुकूलता के लिए- मांगकर वस्तुओं का उपयोग नहीं करें।

जन्मांक - 5
जन्म : 5, 14, 23
धीरे-धीरे कार्य को गति दें। निजी संबंधों में एक-दूसरे की इच्छा का सम्मान करें व रुचिगत कार्य को प्राथमिकता देना होगी। प्रशासकीय कार्य में कठिन परिश्रम करना होगा।
अनुकूलता के लिए- खटाई का सेवन करने से बचें।

जन्मांक - 6
जन्म : 6, 15, 24
मानसिक स्थिति अशांत रहेगी जिसे दूर करने के लिए कुछ दिनों तक सत्संग का सहारा लेना पड़ सकता है। मेहनत के कार्य में अत्यधिक जोखिम उठाने की कोशिश न करें।
अनुकूलता के लिए- समय का सदुपयोग करें।

जन्मांक - 7
जन्म : 7, 16, 25
आपके द्वारा किए सार्थक प्रयासों से कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा व स्वयं संतुष्टि तथा सुख का अनुभव करेंगे। दाम्पत्य में कम से कम बोलें। युवाओं को भरपूर मौके मिलेंगे।
अनुकूलता के लिए- स्वयं को व्यस्त रखें।

जन्मांक - 8
जन्म : 8, 17, 26
सामाजिक कामों में आप बढ़-चढकऱ हिस्सा लेंगे व आपके तजुर्बे का लाभ समाज में काम आएगा। लाभदाई योजना में लगी पूंजी की चिंता अनुभवी लोगों की मदद से कम होगी।
अनुकूलता के लिए- घर में चंदनयुक्त अगरबत्ती लगाएं।

जन्मांक - 9
जन्म : 9, 18, 27
वाहनों के रखरखाव व चलाने में अडिय़ल रवैए से भारी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। नए कामकाज की शुरुआत में कुछ दिन बेहद तनावपूर्ण व जटिल रहेंगे।
अनुकूलता के लिए- स्वयं की उपयोग की हुई कलम दान में दें।