27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

OFK: सेना के लिए बम बनाने वाली फैक्ट्री में बड़ी कार्रवाई, 94 को छुट्टी पर भेजा

बायोमैट्रिक मशीन से हाजिरी का विरोध भी कर रहे हैं। इसे अनुशासनहीनता मानते हुए प्रबंधन ने 94 कर्मचारियों को दो दिन के लिए अवैतनिक कर बाहर कर दिया। सेना में अग्निवीरों की तरह अब फैक्ट्री में चार साल के लिए कर्मचारियों की भर्ती की जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 10 Oct 2024, 1:10 PM IST

OFK

OFK

OFK: ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया (ओएफके) में अनुबंध के आधार पर भर्ती किए गए डेंजर बिल्डिंग वर्कर (डीबीडब्ल्यू) ने बुधवार को काम बंद कर दिया। उनकी मांग थी कि सामान्य कर्मचारियों की तरह उन्हें भी शनिवार को हाफ टाइम दिया जाए। यदि पूरा काम कराया जाता है तो पूरे दिन का वेतन मिले। वे बायोमैट्रिक मशीन से हाजिरी का विरोध भी कर रहे हैं। इसे अनुशासनहीनता मानते हुए प्रबंधन ने 94 कर्मचारियों को दो दिन के लिए अवैतनिक कर बाहर कर दिया। सेना में अग्निवीरों की तरह अब फैक्ट्री में चार साल के लिए कर्मचारियों की भर्ती की जा रही है।

OFK: अस्थायी कर्मचारियों पर कार्रवाई

शुरूआत में डीबीडब्लयू को एक साल के लिए रखा जा रहा है। यदि उनका कार्य संतोषजनक रहता तो अनुबंध की अवधि को तीन साल के लिए बढ़ाया जा सकता है। सूत्रों ने बताया कि अनुबंध के आधार पर रखे कर्मचारियों ने बुधवार को हंगामा किया। उनका कहना था कि उनसे शनिवार को पूरे दिन काम कराया जाता है। दूसरी तरफ उन्हें आधे दिन का वेतन मिलता है।

OFK: इस बात को लेकर उन्होंने टूल डाउन कर दिया। प्रशासनिक भवन के सामने प्रदर्शन किया। एक अधिकारी ने उन्हें बातचीत के लिए बुलाया लेकिन वे अधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़ गए।

OFK: ये कर्मी बुधवार और गुरुवार को काम नहीं करेंगे। इस अवधि के वेतन की कटौती भी की जाएगी। इससे पहले भी यह कर्मचारी प्रदर्शन कर चुके हैं। इस संबंध में फैक्ट्री के जनसंपर्क अधिकारी अविनाश शंकर को फोन पर संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।