
जबलपुर. ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया (ओएफके) में गुुरुवार को सुरक्षा विभाग की सरप्राइज चैकिंग में जेडब्यूएम से लेकर कर्मचारियों के पास 40 एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद हुए। इससे गेट पर काफी हंगामा हुआ। इस बीच वरिष्ठ महाप्रबंधक भी शाम को गेट से निकल रहे थे तो उन्होंने सुरक्षाकर्मियों से उनकी गाड़ी की जांच के लिए कहा। जांच में उनके पास मोबाइल फोन नहीं मिला।
ओएफके में एंड्रायड मोबाइल फोन लाना प्रतिबंधित है। केवल अत्यावश्यक सेवाओं में रहने वाले स्टाफ एवं कर्मचारियों को फीचर फोन लाने की सशर्त अनुमति दी गई है, लेकिन इसके बाद भी कई कर्मचारी एंड्रायड फोन लेकर पहुंचते हैं। इसकी जानकारी सुरक्षा विभाग के पास पहुंच रही है। कई मौके पर कर्मचारियों को हिदायत भी दी जाती है लेकिन इसके बाद भी वे फोन लेकर पहुंच जाते हैं। इसलिए गुरुवार को फैक्ट्री के सभी गेट पर सरप्राइज चैंकिंग की गई।
देर तक चलती रही जांच
अचानक हुई जांच में ज्यादातर मोबाइल फोन जूनियर वर्क्स मैनेजर के पास से बरामद किए गए। उन्हें सुरक्षा विभाग ने जब्त कर लिया। अब इन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। इसमें उनसे जवाब-तलब किया जाएगा कि वे किस कारण से प्रतिबंधित होने के बाद भी मोबाइल फोन लेकर पहुंचे। यह जांच काफी देर तक चलती रही। इसलिए अधिकारी और कर्मचारी अपने घरों में थोडे़ विलंब से पहुंचे। इस बीच जांच का विरोध भी हुआ लेकिन उन्हें नियमों का हवाल दिया गया।
महाप्रबंधक ने खुद रोकी गाड़ी
जब जांच चल रही थी तब महाप्रबंधक एमएन हाल्दार भी अपने वाहन से निकल रहे थे। वहां उन्होंने ड्राइवर को गाड़ी रोकने के लिए कहा। वे गाड़ी से नीचे उतरे। फिर सुरक्षा कर्मियों से कहा कि जब सभी की जांच हो रही है तो उनके वाहन को भी जांचें। जब प्रक्रिया पूरी हो गई तब वे वहां से निकल गए।
फैक्ट्री में एंड्रायड फोन लाना प्रतिबंधित हैं। अति आवश्यक सेवा व कुछ अनुभागों को इसमें छूट देख रखी है। वे फीचर फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिनके पास मोबाइल फोन बरामद हुआ है, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।
अविनाश शंकर, जनसंपर्क अधिकारी, ओएफके
Published on:
23 Feb 2024, 12:25 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.