
online fraud in ajmer
जबलपुर. लार्डगंज निवासी गल्ला व्यापारी को सोशल साइट पर कैमरा बेचने का विज्ञापन देना महंगा पड़ गया। जालसाज ने व्यापारी को बातों में उलझाकर उसके खाते से 49 हजार रुपए निकाल लिए। पीडि़त ने पैसे निकाले जाने के डेढ़ घंटे बाद ही एसपी कार्यालय में शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार श्याम बैंड की गली निवासी जितेंद्र अग्रवाल थोक गल्ला व्यापारी हैं। उन्होंने फरवरी में सोशल साइट पर कैमरा बेचने का विज्ञापन दिया था। 26 फरवरी को उनके मोबाइल पर दो नम्बरों 9588367296 और 6002161230 से कॉल आई। कॉल करने वाले ने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए पेमेंट करने के लिए कहा। जितेंद्र ने बताया कि जालसाज ने बातचीत के दौरान क्यूआर कोड भेजा। कहा कि क्यूआर कोड स्केन करते ही उसके खाते में पैसे आ जाएंगे। व्यापारी ने क्यूआर कोड स्कैन किया तो उसके खाते से 49 हजार रुपए कट गए। मोबाइल पर मैसेज आने पर ठगी का पता चला। वे तत्काल एसपी कार्यालय पहुंचे। सायबर सेल में भी शिकायत की। लेकिन अभी तक उसे पैसे नहीं मिले।
Updated on:
29 May 2020, 10:02 PM IST
Published on:
29 May 2020, 10:02 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.