23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोगों के भले के काम में हद दर्जे की सुस्ती

जबलपुर जिले में आधार की सीडिंग का 3 फीसदी ही लक्ष्य पूरा, काम पूरा होने पर कहीं से भी ले सकेंगे राशन  

less than 1 minute read
Google source verification
aadhar

aadhar

जबलपुर। पहले से राशन ले रहे परिवार और उनके सदस्यों के आधार कार्ड जोडऩे की प्रक्रिया में जबलपुर जिला पीछे हो गया है। सात सितम्बर की दोपहर तक एक लाख 73 हजार 643 के लक्ष्य के विरुद्ध केवल 22 हजार 773 लोगों के राशन कार्ड की सीडिंग हो सकी है।
हितग्राहियों के आधार कार्ड की सीडिंग होने से कई फायदे होंगे। सबसे बड़ी बात यह है कि वे देशभर में किसी भी राशन दुकान से खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं। फर्जी तरीके से राशन उठाने वाले लोगों के नाम भी इससे अलग हो जाएंगे।

आधार सीडिंग की स्थिति
नगरीय निकाय— लक्ष्य— निराकरण- लंबित प्रकरण
नगर परिषद
पाटन- 614- 51- 563
शहपुरा- 757- 220- 537
बरेला- 243- 101- 142
मझौली- 803- 425- 378
कटंगी- 823- 158- 665
भेड़ाघाट- 147- 20- 127
जनपद पंचायत
सिहोरा- 5016- 1349- 3667
मझौली- 4979- 1447- 2827
जबलपुर- 7314- 3031- 4283
शहपुरा- 11190- 4766- 6424
पाटन- 5428- 2233- 3195
पनागर- 4274- 1447- 28127
कुंडम- 3164- 1062- 2102
नगर पालिका
सिहोरा- 610- 114- 496
पनागर- 585- 210- 375
नगर निगम
जबलपुर- 125343- 229- 125114
केंट बोर्ड
जबलपुर- 2353- 91- 2262

आम लोगों का कहना है कि यह योजना तो शानदार है। लेकिन, प्रशासन की ओर से की जा रही लापरवाही योजना पर पानी फेर सकती है। इसलिए जिम्मेदारों को सख्ती दिखानी चाहिए। आधार सीडिंग का काम कर रहे कर्मचारियों को काम की जिम्मेदारी तय की जाए। उनकी मॉनीटरिंग की जाए। तभी वे काम की जिम्मेदारी समझेंगे। इसके बाद ही योजना पर काम हो सकेगा। आगे चलकर आम लोगों को इसका फायदा भी तभी मिल पाएगा।