
Jabalpur. Before the purchase of paddy on support price, the registration of farmers and verification of acreage has intensified. Investigations are going on on several parameters.
जबलपुर. समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी से पहले किसानों के पंजीयन और रकबा का सत्यापन तेज हो गया है। कई मापदंडों पर जांच चल रही है। जिले में इस बार धान के लिए 52 हजार किसानों ने पंजीयन कराया है। बोवनी का रकबा भी एक लाख 18 हजार हेक्टेयर से ज्यादा दर्ज हुआ है। अभी तक 50 प्रतिशत सत्यापन हुआ है। इसमें 100 किसान और करीब 450 हेक्टेयर रकबा कम हुआ है।
जिले में पिछले साल 46 हजार 300 किसानों ने पंजीयन कराया था। धान की बोवनी का रकबा एक लाख 14 हजार हेक्टेयर से अधिक था। जिले की तहसीलों में मझौली में सबसे ज्यादा 11,959 पंजीयन हुए थे। सिहोरा में 10502, पाटन में 9262, पनागर में 7805, शहपुरा में 5030, जबलपुर में 4210, कुंडम में 1790, गोरखपुर में 728, रांझी में 240 और अधारताल तहसील में 428 किसानों ने पंजीयन कराया है।
अब तक 23 हजार का सत्यापन
अभी तक सभी 10 तहसीलों में 23 हजार 608 किसानों के पंजीयन का सत्यापन हो चुका है। इसमें लगभग 23 हजार 514 किसानों का पंजीयन सही पाया गया है। 52 हजार 690 हेक्टेयर रकबा में से 52 हजार 251 सही पाया गया है।
एक नवंबर तक का मिला समय
जिले में किसानों के पंजीयन और रकबा का सत्यापन एक नवंबर तक पूरा करना है। इसलिए एसडीएम और तहसीलदार इस काम को पूरा करने में लगे हैं। इसके बाद धान खरीदी शुरू होगी।
सत्यापन की स्थिति
तहसील : किसानों की संख्या : रकबा
पहले : सत्यापन के बाद : पहले : सत्यापन के बाद
सिहोरा : 5903 : 5900 : 10057 : 10014
पनागर : 4383 : 4362 : 8980 : 8846
पाटन : 4312 : 4303 : 14017 : 14009
जबलपुर : 3268 : 3240 : 6782 : 6644
शहपुरा : 2796 : 2793 : 6249 : 5247
मझौली : 1270 : 1266 : 2149 : 2145
गोरखपुर : 708 : 708 : 1567 : 1567
अधारताल : 427 : 404 : 1261 : 1167
कुंडम : 307 : 304 : 1063 : 1047
रांझी : 234 : 234 : 565 : 565
(नोट:: आंकड़े रविवार की स्थिति में)
धान और रकबा के पंजीयन का सत्यापन एसडीएम और तहसीलदार कर रहे हैं। इसके लिए सभी के लॉगिन और पासवर्ड तैयार कर उन्हें मुहैया कराए गए हैं।
आशीष शुक्ला, जिला सूचना विज्ञान अधिकार
Published on:
25 Oct 2021 12:16 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
