3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पद्मावत की रिलीज में आड़े आया विवाद, राजपूत समाज ने किया हंगामा, पहुंची पुलिस, देखें वीडियो

विवादों में उलझी फिल्म पद्मावत के प्रदर्शन का शहर में इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

deepak deewan

•

Updated: 9 Feb 2018, 10:56 AM IST

padman stop padmavat reliese

padman stop padmavat reliese

जबलपुर. विवादों में उलझी फिल्म पद्मावत के प्रदर्शन का शहर में इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को शहर में यह फिल्म प्रदर्शित किए जाने की घोषणा की गई थी पर फिल्म रिलीज नहीं हो सकी। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ जाने के कारण भोपाल और इंदौर में फिल्म के रिलीज न होने के कारण यहां भी फिल्म की रिलीजिंग पर रोक लगा दी गई। इससे सुबह से फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों को निराश होकर लौटना पड़ा। इस बीच राजपूत समाज ने भी फिल्म की रिलीज पर विरोध जताया। उन्हें पुलिस ने समझाइश देकर वापस रवाना कर दिया।


बड़ी संख्या में पहुंचे थे दर्शक
साउथ एवेन्यू मॉल के मूवी मैजिक में गुरुवार को 'पद्मावतÓ को रिलीज करने का निर्णय प्रबंधन ने लिया था। इसके लिए पुलिस को सूचना दी गई थी। हंगामे और विवाद की आशंका के चलते मॉल में सुबह से ही पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पद्मावत देखने के लिए बेकरार दर्शक सुबह से ही बड़ी संख्या में माल में पहुंच गए थे। संजय लीला भंसाली की फिल्मों के दीवाने दर्शक, दीपिका और रणवीर के फैंस मूवी के लिए बेचैन थे पर यहां उन्हें बताया गया कि फिल्म आज प्रदर्शित नहीं की जा रही है। मूवी मैजिक के मैनेजर नरेश चतुर्वेदी के अनुसार भोपाल और इंदौर में फिल्म रिलीज नहीं होने से शहर में भी रिलीज नहीं किया गया। फिल्म प्रदर्शित नहीं किए जाने से बड़ी संख्या में आए दर्शक निराश होकर वापस हुए।


करणी सेना ने जताया विरोध
इधर माल में फिल्म को रिलीज किए जाने के विरोध में राजपूत समाज भी आगे आ गया। राजपूत युवकों ने साऊथ रेवेन्यू माल में पहुंचकर फिल्म को रिलीज किए जाने का विरोध किया। यहां पहुचे करणी सेना के लोगों को पुलिस ने बताया कि फि़ल्म का प्रदर्शन ही नही हुआ है। पुलिस के समझाइश पर करणी सेना के पदाधिकारी, कार्यकर्ता शांत हुए और वापस चले गए।