
loads-of-loaded-laborers-jeep
जबलपुर। क्षेत्र में वाहन हादसों की बाढ़ सी आ गई है। रोज कई छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं। इन वाहन दुर्घटनाओं में कई लोग असामयिक मौत मर रहे हैं. कई लोग जीवन भर के अपाहिज हो रहे हैं। अधिकांंश दुर्घटनाओं का कारण वाहनों की तेज रफ्तार होती है। इसपर अंकुश लगाया जा सकता है पर इस ओर कोई ध्यान ही नहीं दे रहा है। ऐसे में गंभीर हादसों पर लगाम नहीं लग पा रही है। कटनी के पास ऐसो ही एक हादसा हुआ। यहां एक वाहन सरपट भागते हुए अनियंत्रित हो गया और करीब 15 फीट नीचे गिर गया। वाहन नीचे गिरते ही मौके पर कोहराम मच गया। वाहन में सवार लोग बुरी तरह जख्मी हो गए थे। बाद में इनमें से एक की मौत हो गई। पुलिस हादसे की पड़ताल करने में जुट गई है।
पुलिया में गिरा चौपहिया
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना कुठला थाना अंतर्गत टिकरवारा गांव में हुई। गांव के मोहनपुरा में बीती रात एक चौपहिया वाहन पलट गया। बताया जा रहा है कि वाहन की रफ्तार तेज थी। ऐसे में अचानक अनियंत्रित होकर गाड़ी पलट गई। हिचकोले खाते हुआ यह वाहन नीचे जा गिरा। पुलिया से करीब 15 फीट नीचे यह चौपहिया वाहन गिरा।
घायलों को बमुश्किल वाहन से निकाला जा सका
वाहन गिरते ही मौके पर घायलों की चीख-पुकार गंूज उठी। वाहन में सवारों की हालत बहुत गंभीर थी। घायलों को बमुश्किल वाहन से निकाला जा सका। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई और मौके पर एंबूलैंस भी बुलाई गई। पुलिस के अनुसार इस वाहन हादसे में एक की मौत हो गई है और 2 अन्य सवार घायल हुए हैं। घायलों का इलाज जिला अस्पताल कटनी में चल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम बिटू उर्फ अभिषेक साहू है। 21 वर्ष का अभिषेक सिहोरा का रहनेवाला है। घायलों में सुनील व संतोष शामिल हैं।
Published on:
29 Sept 2018 03:41 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
