जबलपुर

jabalpur panagar result: जबलपुर के पनागर में फिर भाजपा का कब्जा, इंदू भैया ने राजेश पटेल को हराया

Panagar vidhan sabha chunav: पनागर विधानसभा सीट है भाजपा का गढ़...। इस बार हुआ दिलचस्प मुकाबला...।

2 min read
Nov 02, 2023
जबलपुर जिले की पनागर सीट पर एक बार फिर भाजपा का कब्जा।

Panagar vidhan sabha chunav: इस बार भी जबलपुर जिले की पनागर सीट पर भाजपा ने कब्जा बरकरार रखा है। इंदू भैया नाम से चर्चित सुशील तिवारी ने 40541 वोटों से कांग्रेस के राजेश पटेल को हरा दिया। जबलपुर जिले की पनागर विधानसभा सीट का चुनाव इसलिए दिलचस्प था कि यह भाजपा का गढ़ है।

2018 के चुनाव में सुशील कुमार तिवारी (इंदू भैया) 41 हजार 733 वोटों से चुनाव जीते थे। भाजपा प्रत्याशी सुशील कुमार तिवारी को 84,302 वोट मिले थे, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार भरत सिंह यादव को 42569 वोट मिले थे। इस बार भी सुशील कुमार तिवारी भाजपा के टिकट पर मैदान में उतारा था और कांग्रेस ने राजेश पटेल को प्रत्याशी बनाया था। 17 नवंबर को 76.87 फीसदी मतदान हुआ था। इससे पिछले चुनाव की बात करें तो सन 2013 में पनागर विधानसभा सीट से भाजपा की ओर से सुशील कुमार तिवारी ही जीते थे। उन्हें 82358 वोट मिले थे। जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार रूपेंद्र पटेल को 54404 वोट मिले। हार-जीत का अंतर 27 हजार 954 था।

एक चुनाव और पीछे चलते हैं। 2008 में भाजपा के प्रत्याशी नरेंद्र त्रिपाठी मैदान में थे और सामने कांग्रेस के विजय कांति पटेल मैदान में थे। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी त्रिपाठी को कुल 41452 वोट मिले। जबकि कांग्रेस उम्मीदवार विजय कांति पटेल को 26 हजार 332 वोट मिले। हार जीत का अंतर 15 हजार 120 था।

एक नजर

2018- सुशील कुमार तिवारी (भाजपा)
2013-सुशील कुमार तिवारी (भाजपा)
2008-नरेंद्र त्रिपाठी (भाजपा)
2003-मोती कश्यप(भाजपा)
1998-कौशल्या गोंटिया (कांग्रेस)
1993-मोतीलाल कश्यप (भाजपा)
1990-मोतीलाल कश्यप (भाजपा)

जबलपुर जिले की विधानसभा सीटें

Updated on:
03 Dec 2023 05:33 pm
Published on:
02 Nov 2023 03:28 pm
Also Read
View All

अगली खबर