6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BREAKING NEWS: पत्नी कर रही थी ऊंची आवाज में बात, पति ने मार दी गोली, मौत

पत्नी कर रही थी ऊंची आवाज में बात, पति ने मार दी गोली, मौत

less than 1 minute read
Google source verification
crime.png

pati ne patni ko goli mari

जबलपुर। पति पत्नी के बीच होने वाली कहासुनी अब वारदातों में भी बदलने लगी है। जबलपुर की पाटन तहसील के ग्राम झामर में शनिवार सुबह 10 बजे पति ने पत्नी से कहासुनी पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है।

READ MORE: जबलपुर में डंपर का कोहराम, घर जा रहे लडक़े का सिर कुचल दिया, मौके पर मौत: देखें वीडियो
प्राप्त जानकारी के अनुसार पाटन के ग्राम झामर में आज सुबह पति ने गोली मारकर की पत्नी जानकी बाई की हत्या। मोके पर पहुचे पुलिस अधिकारी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति रोहड़ी प्रसाद हुआ मौके से फरार। घरेलू विवाद के कारण हुई हत्या। सुबह 10 बजे की घटना। पति है सुरक्षा गार्ड आए दिन पत्नी से होता था विवाद सुबह भी किसी बात को लेकर पत्नी से हुई कहासुनी पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद कर ली है। टीआई शिवराज सिंह ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पति की तलाश की जा रही है। मौके पर एफएसएल और एसडीओपी पाटन प्रशिक्षु आईपीएस रोहित का काशवानी पहुंचे हैं।